कुशवाहा की जगह पवन सिंह की होगी राज्यसभा में एंट्री? जानें बिहार से किसकी लगेगी लॉटरी

कुशवाहा की जगह पवन सिंह की होगी राज्यसभा में एंट्री? जानें बिहार से किसकी लगेगी लॉटरी

Bihar Rajyasabha Seats Vacate: बिहार की पांच राज्यसभा सीटों पर 16 मार्च को होने वाला चुनाव इस बार काफी दिलचस्प हो गया है। बता दें कि बिहार की पांच राज्यसभा सीटें अप्रैल में खाली हो रही हैं। उनमें से फिलहाल तीन सीट एनडीए के पास है। लेकिन हाल में हुए विधानसभा चुनाव ने सियासी गणित को बदल दिया है।

बता दें कि एनडीए कोटे से जदयू के दो राज्यसभा सांसद हरिवंश नारायण सिंह और रामनाथ ठाकुर का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। हरिवंश नारायण राज्यसभा के उपसभापति हैं। वहीं, रामनाथ ठाकुर फिलहाल नरेंद्र मोदी सरकार में कृषि राज्य मंत्री हैं।

कुशवाहा की राह मुश्किल

राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा का फिर से राज्यसभा जाना मुश्किल लग रहा है। इसके पीछे का कारण यह है कि कुशवाहा के पास संख्याबल काफी कम है। राज्यसभा चुनाव के लिए एक उम्मीदवार के पास 41 विधायकों का समर्थन होना जरूरी है। लेकिन, मौजूदा दौर में कुशवाहा की पार्टी के पास चार विधायक हैं, जिसमें दो विधायक बागी हो चुके हैं। ऐसे में उपेंद्र कुशवाहा अपने दम पर नहीं पहुंच सकते हैं। ऐसे में कयास लगाया जा रहा है कि पवन सिंह को राज्यसभा भेजा जा सकता है। हालांकि, इस बात की पुष्टी अभी नहीं हुई है।

पांचवीं सीट पर सबसे बड़ा खेल

बिहार की पांचों राज्यसभा सीटों पर पेंच फंसा हुआ है। एनडीए संख्या बल के हिसाब से पांचों सीट हासिल कर सकता है लेकिन, उसे विपक्ष के 3 विधायकों के समर्थन की जरूरत होगी। वहीं, विपक्ष, AIMIM और निर्दलीय साथ आते हैं, तो मुकाबला दिलचस्प हो सकता है। यहां AIMIM का रोल बेहद महत्वपूर्ण हो जाता है। AIMIM के पास 5 विधायक हैं। ऐसे में अगर AIMIM NDA का समर्थन करती है तो एनडीए पांचों सीट पर जीत हासिल कर सकता है। दूसरी तरफ बसपा और आईपी गुप्ता पर नजर है।  

Leave a comment