Search KhabarFast

Press ESC to close

मनीष सिसोदिया की सीट पर अवध ओझा को टिकट क्यों? अरविंद केजरीवाल ने लगाया सियासी दांव

मनीष सिसोदिया की सीट पर अवध ओझा को टिकट क्यों? अरविंद केजरीवाल ने लगाया सियासी दांव

AAP Candidate List For Delhi Election: दिल्ली विधानसभा चुनाव का बिगुल अभी तक नहीं बजा है लेकिन, आम आदमी पार्टी ने अपना किला मजबूत करना शुरू कर दिया है। आम आदमी पार्टी ने सोमवार को अपने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की है। दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की सीट इस बदली गई है। सिसोदिया को पटपड़गंज की जगह जंगपुरा सीट से टिकट दिया है जबकि पटपड़गंज सीट पर यूपीएससी कोचिंग टीचर के तौर पर मशहूर अवध ओझा को उतारा है। ऐसे में सवाल उठता है कि आम आदमी पार्टी ने मनीष सिसोदिया की सीट क्यों बदली।

आम आदमी पार्टी में अरविंद केजरीवाल के बाद मनीष सिसोदिया का नंबर आता है। केजरीवाल के साथ ‘परिवर्तन’ के दौर से मनीष सिसोदिया साथ है। अन्ना आंदोलन के बाद केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी का गठन किया तो सिसोदिया उनके साथ मजबूती से खड़े थे। पटपड़गंज सीट को उन्होंने अपनी राजनीतिक कर्मभूमि बनाया था।  2013, 2015 और 2020 के चुनाव में सिसोदिया पटपड़गंज सीट से विधायक चुने गए, लेकिन इस बार उनकी सीट बदली गई है।   

सियासी समीकरण के चलते बदली गई सीट

बता दें कि, पटपड़गंज ब्राह्मण और गुर्जर वोटरों का दबदबा है। इसके अलावा उत्तराखंडी वोटर भी बड़ी संख्या में है। ऐसे में  केजरीवाल ने सीट के सियासी समीकरण को देखते हुए पटपड़गंज सीट से सिसोदिया की जगह अवध ओझा पर भरोसा जताया है। अवध ओझा के उतरने से ब्राह्मण समाज के वोटों का सियासी लाभ आम आदमी पार्टी को मिलेगा। इसके अलावा गुर्जर वोटों में भी सेंधमारी करने में ओझा सफल हो सकते हैं क्योंकि, कई वीडियो में ओझा खुलकर गुर्जर समाज की तारीफ करते नजर आए हैं।   

सियासी समीकरण को ध्यान में रखकर टिकट

बता दें कि, पटपड़गंज इलाके में काफी कोचिंग सेंटर चलते हैं, जहां पर बड़ी संख्या में लोग प्रतियोगी परीक्षा और सीए की तैयारी करने आते हैं।  माना जा रहा है कि अवध को इसीलिए आम आदमी पार्टी ने पटपड़गंज से उम्मीदवार बनाया है। विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए अवध ओझा ऐसी ही सीट की तलाश कर रहे थे। 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी प्रयागराज सीट से इसीलिए चुनाव लड़ना चाहते हैं।  आम आदमी पार्टी सियासी समीकरण को ध्यान रखते हुए अवध ओझा को इस सीट से उम्मीदवार बनाया है।         

टिकट मिलने पर अवध ओझा ने क्या कहा?

वहीं, टिकट मिलने के बाद अवध ओझा ने कहा कि शिक्षा सेवा का साधन है। मैं आभार प्रकट करता हूं आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल जी का, जिन्होंने मुझ जैसे सामान्य शिक्षक होते हुए भी भरोसा किया और मौका दिया। उन्होंने कहा कि पटपड़गंज से सिसोदिया जी का शिक्षा संकल्प जारी रहेगा।  उनकी शिक्षा यात्रा को आगे बढ़ा सकूं मैं अपना सब कुछ त्याग करने को तैयार हूं। संघर्ष की पहचान भाई संजय सिंह का कोटि कोटि धन्यवाद। साथ ही उन्होंने आम आदमी पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया है।             

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Political News: E20 पेट्रोल पर अरविंद केजरीवाल की PM मोदी से अपील, पुरानी गाड़ियों को लेकर जताई चिंता

Political News: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर केंद्र से आग्रह किया है कि वे उन गाड़ियों के लिए E20 पेट्रोल के इस्तेमाल पर फिर से विचार करें, जिन्हें इथेनॉल-मिश्रित ईंधन पर चलने के लिए नहीं बनाया गया था।

संसद सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक में हंगामा, TMC के बागी सांसदों को बुलाने पर विपक्ष ने किया वॉकआउट

संसद के मॉनसून सत्र से पहले रविवार को बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में उस समय हंगामा हो गया, जब विपक्षी दलों ने बैठक का बहिष्कार करते हुए वॉकआउट कर दिया।

Uttarakhand News: उत्तराखंड पेपर लीक पर सियासी घमासान, राहुल गांधी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

Uttarakhand News: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने गुरुवार को उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की भर्ती परीक्षाओं में कथित पेपर लीक को लेकर उत्तराखंड सरकार की कार्रवाई पर सवाल उठाए। उन्होंने दावा किया कि राज्य का नकल-रोधी कानून बेअसर रहा और "सिर्फ कागजों तक ही सीमित" है, जबकि परीक्षा के पेपर बिकते रहे।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast