Search KhabarFast

Press ESC to close

Sonia Gandhi Instagram: पहली बार इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, किताब 'Belonging: A Journey of Love' की दिखाई झलक

Sonia Gandhi Instagram: पहली बार इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, किताब 'Belonging: A Journey of Love' की दिखाई झलक

Sonia Gandhi Instagra: कांग्रेस पार्लियामेंट्री पार्टी (CPP) की चेयरपर्सन सोनिया गांधी गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम से जुड़ीं। उन्होंने अपने पहले वीडियो के जरिए अपनी आगामी किताब 'Belonging: A Journey of Love' की पहली झलक साझा की। अपने पहले इंस्टाग्राम पोस्ट में सोनिया गांधी ने इस खास पल को साझा करते हुए लोगों के प्रति आभार जताया और अपनी किताब की कहानी के बारे में बताया।

सोनिया गांधी ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, “सभी को नमस्ते, मैं आप सभी के साथ यह पल साझा करते हुए सच में शुक्रगुजार हूं; 'Belonging: A Journey of Love' का पहला लुक।” उन्होंने आगे लिखा कि यह प्यार, कर्तव्य, हानि और ऐसी जगह खोजने की कहानी है, जहां अपनापन महसूस हो सके। उन्होंने कहा कि वह अपनी कहानी पाठकों के साथ साझा करने के लिए उत्सुक हैं।

सोनिया गांधी की जिंदगी के कई पहलुओं को समेटेगी किताब

सोनिया गांधी की आगामी किताब एक संस्मरण है, जिसमें उनके जीवन के व्यक्तिगत और भावनात्मक अनुभवों का जिक्र किया गया है। इसमें युद्ध के बाद इटली में बीते उनके बचपन से लेकर भारत आने तक के सफर को शामिल किया गया है। साथ ही, इसमें उन रिश्तों, जिम्मेदारियों और व्यक्तिगत दुखों का भी वर्णन है, जिन्होंने उनके जीवन और भारत के साथ उनके संबंधों को आकार दिया।

किताब में सोनिया गांधी इटली में अपने शुरुआती जीवन, इंग्लैंड के कैम्ब्रिज में पढ़ाई के दौरान राजीव गांधी से हुई मुलाकात और उनके साथ बने रिश्ते को याद करेंगी। इसके अलावा, उनकी सास और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी तथा उनके पति और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्याओं से जुड़े व्यक्तिगत दुखों पर भी बात की गई है।

10 नवंबर को प्रकाशित होगी 'Belonging: A Journey of Love'

प्रकाशक अल्फ्रेड ए. नोप्फ ने 18 अगस्त को घोषणा की थी कि सोनिया गांधी की किताब 'Belonging: A Journey of Love' 10 नवंबर को प्रकाशित होगी। इस संस्मरण के जरिए पाठकों को सोनिया गांधी के निजी जीवन, उनके अनुभवों और भारत के साथ उनके जुड़ाव को करीब से जानने का अवसर मिलेगा।

इटली में जन्मीं सोनिया गांधी की मुलाकात वर्ष 1965 में राजीव गांधी से हुई थी। उस समय वह 19 वर्ष की थीं और इंग्लैंड के कैम्ब्रिज में पढ़ाई कर रही थीं। दोनों ने 25 फरवरी, 1968 को शादी की थी। इसके बाद सोनिया गांधी का जीवन भारत और गांधी परिवार से गहराई से जुड़ गया।

राहुल गांधी ने भी जताई किताब को लेकर खुशी

राजीव गांधी की 82वीं जयंती के अवसर पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी अपनी मां की किताब को लेकर खुशी जाहिर की थी। उन्होंने कहा था कि उन्हें इस बात की खुशी और गर्व है कि 'Belonging: A Journey of Love' के जरिए उनकी मां की कहानी उन लाखों लोगों तक पहुंचेगी, जो उनसे प्यार करते हैं।

राहुल गांधी ने यह भी कहा कि सोनिया गांधी जैसी निजी स्वभाव की शख्सियत के लिए अपनी कहानी दुनिया के सामने रखना आसान नहीं रहा होगा। उन्होंने अपने पिता को याद करते हुए भावुक संदेश में कहा कि उन्हें लगता है कि राजीव गांधी अपनी पत्नी की कहानी को देखकर गर्व महसूस कर रहे होंगे। सोनिया गांधी की यह किताब उनके सार्वजनिक जीवन से आगे बढ़कर उनके निजी अनुभवों, पारिवारिक रिश्तों, प्रेम, कर्तव्य और जीवन में अपनापन तलाशने के सफर को सामने लाने वाली है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

UP में 11 और बिहार में MLC की 8 सीटों पर होगा चुनाव, जानिए दोनों राज्यों का सियासी समीकरण

उत्तर प्रदेश के 11 और बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर शुक्रवार को मतदान होगा। बता दें की मतदान सुबह 8 बजे से शुरू होगा और शाम के 4 बजे तक चलेगा। जिसकी तैयारियां चुनाव आयोग ने पूरी कर ली है। बिहार में पटना, दरभंगा, तिरहुत और सारण शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव कराया जाएगा।

'2030 तक चुनाव नहीं जीतेंगे...', राहुल गांधी के ‘वोट चोरी’ के दावों पर अमित शाह का तीखा जवाब

Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक बार फिर विपक्ष पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपनी 'नेगेटिव पॉलिटिक्स' की वजह से 2030 तक भी चुनाव नहीं जीत पाएगी। उन्होंने राहुल गांधी पर सिर्फ़ घुसपैठियों के वोट बैंक को बचाने के लिए 'वोट चोरी' के आरोप लगाने का आरोप लगाया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast