Search KhabarFast

Press ESC to close

UP में 11 और बिहार में MLC की 8 सीटों पर होगा चुनाव, जानिए दोनों राज्यों का सियासी समीकरण

UP में 11 और बिहार में MLC की 8 सीटों पर होगा चुनाव, जानिए दोनों राज्यों का सियासी समीकरण

उत्तर प्रदेश के 11 और बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर शुक्रवार को मतदान होगा। बता दें की मतदान सुबह 8 बजे से शुरू होगा और शाम के 4 बजे तक चलेगा। जिसकी तैयारियां चुनाव आयोग ने पूरी कर ली है।  बिहार में पटना, दरभंगा, तिरहुत और सारण शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव कराया जाएगा। चुनावी क्षेत्रों में ऑब्जर्वर तैनात किए गए है। इसके साथ ही पोलिंग पार्टी बूथों पर शाम से रवाना होंगी। चुनाव आयोग द्वारा संबंधित सभी जिलों में मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मतगणना के लिए 27 अक्टूबर का इंतजार करना पड़ेगा।  

चुनाव के सरगर्मी के बीच NDA के भीतर दो सीटों पर विवाद

चुनाव के सरगर्मी के बीच NDA के भीतर दो सीटों पर विवाद सामने आया है। पहला मामला सारण शिक्षक क्षेत्र से सामने आया जहाँ RLM के नेता रामपुकार सिन्हा ने  NDA के आधिकारिक उम्मीदवार आनंद पुष्कर के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला किया था। वहीं दूसरा मामला पटना के स्नातक क्षेत्र का है यहां JDU ने नीरज कुमार को अपना आधिकारिक उम्मीदवार बनाया है। लेकिन मोकामा से JDU विधायक अनंत सिंह ने पार्टी के उम्मीदवार को समर्थन करने के बजाय जन सुराज के प्रत्याशी को अपना समर्थन से दिया है। जिसको लेकर दोनों के बीच जुबानी जंग जारी है।

उत्तर प्रदेश में विधान परिषद के 5 स्नातक और 6 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए भी मतदान

उत्तर प्रदेश में विधान परिषद के 5 स्नातक और 6 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए भी मतदान 23 अक्टूबर को ही कराया जाएगा। वहीं विधान परिषद् के चुनाव को दोनों ही प्रमुख पार्टी सपा और भाजपा 2027 का सेमी फाइनल मानकर लड़ रहे है। उत्तर प्रदेश में 11 सीटों में से आगरा क्षेत्र स्नातक, मेरठ क्षेत्र स्नातक, इलाहबाद,झांसी और लखनऊ क्षेत्र स्नातक और वाराणसी भी स्नातक क्षेत्र है। इसके अलावा आगरा क्षेत्र शिक्षक,मेरठ क्षेत्र शिक्षक, बरेली मुरादाबाद क्षेत्र शिक्षक, लखनऊ क्षेत्र शिक्षक, काशी, गोरखपुर, फैजाबाद क्षेत्र शिक्षक शामिल हैं। उत्तर प्रदेश की 5 MLC सीटें पश्चिमी UP की हैं तो दो सीटें लखनऊ क्षेत्र की तो एक  सीट बुंदेलखंड की जबकि तीन सीटें पूर्वांचल क्षेत्र की हैं। इन सीटों को लेकर जिन- जिन जिलों में मतिदान होनी है। वहां सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त कर दी गयी है। जानकारी के मुताबिक मतदान केंद्रों पर मोबाइल, कैमरा एवं अन्य उपकरणों को ले जाने की अनुमति नहीं है।

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

'2030 तक चुनाव नहीं जीतेंगे...', राहुल गांधी के ‘वोट चोरी’ के दावों पर अमित शाह का तीखा जवाब

Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक बार फिर विपक्ष पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपनी 'नेगेटिव पॉलिटिक्स' की वजह से 2030 तक भी चुनाव नहीं जीत पाएगी। उन्होंने राहुल गांधी पर सिर्फ़ घुसपैठियों के वोट बैंक को बचाने के लिए 'वोट चोरी' के आरोप लगाने का आरोप लगाया।

Sonia Gandhi Instagram: पहली बार इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, किताब 'Belonging: A Journey of Love' की दिखाई झलक

Sonia Gandhi Instagra: कांग्रेस पार्लियामेंट्री पार्टी (CPP) की चेयरपर्सन सोनिया गांधी गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम से जुड़ीं। उन्होंने अपने पहले वीडियो के जरिए अपनी आगामी किताब 'Belonging: A Journey of Love' की पहली झलक साझा की। अपने पहले इंस्टाग्राम पोस्ट में सोनिया गांधी ने इस खास पल को साझा करते हुए लोगों के प्रति आभार जताया और अपनी किताब की कहानी के बारे में बताया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast