WORLD NATURE CONSERVATION DAY: क्यों मनाया जाता है विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस, जानें महत्व

WORLD NATURE CONSERVATION DAY: क्यों मनाया जाता है विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस, जानें महत्व

नई दिल्ली: आज पूरे देश में विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस मनाया जा रहा है। बता दें कि हर साल 28 जुलाई को यह दिन मनाया जाता है। यह दिन प्रकृति को समर्पित है। वहीं जगह-जगह पर बड़े-बड़े कार्यक्रम भी रखे जाते हैं। लेकिन ज्यादातर लोगों नहीं पता कि ये दिवस क्यों मनाया जाता है। तो चलिए आज हम आपको इसी के बारे में बताएंगे।

दरअसल विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस को मनाने का मकसद न केवल जानवरों और पेड़ पौधों की रक्षा करना है बल्कि हमारी प्राकृतिक पर्यावरण को बचाना भी है। इस दिन सरकार द्वारा कई तरीकों के अभियान चलाए जाते हैं। इस दिन ज्यादा से ज्यादा वृक्ष रोपण भी किया जाता है। साथ ही लोगों को पानी और बिजली इन दोनों के बर्बाद करने से रोकने के लिए भी जागरूक किया जाता है।

वहीं इस साल की विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस की थीम प्लास्टिक यूज के नाम पर रखी है। बता दें कि 1 जुलाई 2022 से भारत सरकार ने सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक लगा दी है। क्योंकि प्लास्टिक न केवल हमारे देश के पर्यावरण को खराब कर रही है बल्कि विश्व स्तर पर भी हमारी प्रकृति को नुकसान पहुंचा रही है। इसका इस्तेमाल बड़े पैमाने पर किया जा रहा है। ऐसे में सरकार ने इस साल की थी ‘कट डाउन ऑन प्लास्टिक यूज’ रखी है।

Leave a comment