ट्रेन के अंतिम डिब्बे पर क्यों बना होता है X का निशान? जानिए वजह

ट्रेन के अंतिम डिब्बे पर क्यों बना होता है X का निशान? जानिए वजह

नई दिल्ली: हम सभी ने कभी-न-कभी रेल में यात्रा जरूर की होगी और कभी रेलवे स्टेशन जाते हैं तो हम वहां खड़ी हुई ट्रेनों को देखते हैं। उनमें से जब कोई ट्रेन हमारे सामने से क्रॉस होकर निकलती है तो अक्सर हमारी नजर उस ट्रेन के अंतिम डिब्बे पर जरूर जाती है। आपने कभी गौर किया हो तो ट्रेन के अंतिम डिब्बे के पीछे अक्सर अंग्रेजी के एक्स  जैसा एक क्रॉस का निशान बना होता है क्या आप इस क्रॉस का मतलब समझते हैं? 

दरअसल, रेलवे की ओर से यात्रियों की सुरक्षा और संरक्षा के नीतिगत कई तरह के नियम बनाए गए हैं। ऐसा ही एक नियम है कि प्रत्येक ट्रेन के आखिरी डिब्बे पर X यानी क्रॉस बना हुआ होता है। इसका संकेत रेलवे कर्मचारी आसानी से समझ जाते हैं। लेकिन आज हम आपको भी रेलवे के इस संकेत के अभिप्राय से अवगत कराने वाले हैं। कोई भी ट्रेन कई कोच या डिब्बों से मिलकर बनी होती है।

सामान्य तौर पर आप कह सकते हैं कि जब ट्रेन सीधी एक दिशा में तेजी से चलती है। किसी स्टेशन पर से रोजाना कई ट्रेनें गुजरती हैं, तो उसके कोच या डिब्बे गिनना संभव नहीं हो पाता है। इसलिए लास्ट कोच पर क्रॉस बनाया जाता है। ताकि उसे देखकर ही पता चल जाता है कि ट्रेन पूरी निकल चुकी है। 

खैर, असल वजह इससे जुड़ी हुई ही है। सभी ट्रेनों के लास्ट डिब्बे पर ही यानी क्रॉस का निशान इसलिए बनाया जाता है जिससे स्टेशन पर तैनात रेलवे कर्मचारियों को यह पता चल सके कि पूरी ट्रेन स्टेशन से गुजर चुकी है। इस ट्रेन के साथ जुड़े हुए सभी डिब्बे सही सलामत हैं और कोई हादसा नहीं हुआ है।

प्रत्येक स्टेशन पर संबंधित स्टाफ इन डिब्बों को जांचते हैं। इसी के आधार पर स्टेशन प्लेटफार्म पर मौजूद व्यक्ति ट्रेन के आखिरी डिब्बे में झंडियां लेकर खड़े शख्स को अपने पास की झंडियों के जरिये संकेत देता है। 

Leave a comment