Search KhabarFast

Press ESC to close

केजरीवाल को HC से लगा झटका, शराब घोटाला मामले की सुनवाई कर रहीं जज को हटाने की मांग खारिज

केजरीवाल को HC से लगा झटका, शराब घोटाला मामले की सुनवाई कर रहीं जज को हटाने की मांग खारिज

HC Gives Blow To Kejriwal: दिल्ली हाईकोर्ट से अरविंद केजरीवाल को तगड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने शराब घोटाला मामले की सुनवाई कर रही जज को बदलने वाली मांग को ठुकरा दिया है। केजरीवाल ने मामले की सुनवाई कर रहीं जज स्वर्ण कांता शर्मा पर पक्षपात करने का आरोप लगाया था। साथ ही मामला किसी अन्य पीठ को भेजने की मांग की थी।

दिल्ली हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने कहा कि याचिका वर्तमान रोस्टर के मुताबिक न्यायूमिर्ति शर्मा को सौंपी गई है और इस केस को अन्य जज के पास भेजने का कोई कारण नहीं बनता।

एक रिपोर्ट के अनुसार, हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल की तरफ से 13 मार्च को एक पत्र की जानकारी दी गई थी। यह पत्र उन आठ लोगों को भेजा गया था, जिन्होंने मामले को दूसरी पीठ के पास भेजने की मांग की थी। जिनमें केजरीवाल का नाम भी शामिल था। चीफ जस्टिस ने मामले में कहा कि प्रशासनिक स्तर पर इस याचिका को किसी अन्य बेंच के पास ट्रांसफर करने का कोई कारण नहीं दिखता।

क्या है केजरीवाल का आरोप

बता दें कि 11 मार्च को अरविंद केजरीवाल ने पत्र लिखते हुए आशंका जताई थी कि यदि मामला जस्टिस स्वर्णा कांत शर्मा के पास ही रहा तो सुनवाई निष्पक्ष नहीं हो पाएगी। इससे पहले पहले 27 फरवरी को ट्रायल कोर्ट ने शराब घोटाला मामले में केजरीवाल सहित 22 अन्य आरोपियों को बरी कर दिया था। वहीं, ट्रायल कोर्ट के फैसले के खिलाफ सीबीआई ने हाईकोर्ट का रुख किया था। जिसकी सुनवाई फिलहाल जस्टिस स्वर्ण कांत शर्मा की बेंच चल रही है।

ट्रायल कोर्ट के फैसल पर HC

बता दें कि 9 मार्च को जस्टिस वर्मा ने मामले में नोटिस जारी किया था और ट्रायल कोर्ट के उस निर्देश पर रोक लगाई थी, जिसमें मामले की जांच करने वाले सीबीआई अधिकारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने को कहा गया था। इसके अलावा ट्रायल कोर्ट के आदेश की कुछ टिप्पणियों को गलता बताया था।  

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi News: काली पट्टी बांधकर सीएम रेखा गुप्ता का विरोध, कहा- 'संसद में जो हुआ वह पीड़ादायक

Delhi News: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लोकसभा में 131वें संविधान संशोधन बिल के पारित न हो पाने को महिलाओं के अधिकारों के साथ सीधा अन्याय करार दिया है। उन्होंने कहा कि 17 अप्रैल को संसद में जो हुआ, वह हर उस महिला के लिए पीड़ादायक और निराशाजनक है, जो अपने अधिकार और सम्मान की उम्मीद रखती है। मुख्यमंत्री ने कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) द्वारा आयोजित समिट में काली पट्टी बांधकर विपक्ष की महिला विरोधी राजनीति के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया। इस दौरान मुख्यमंत्री के नेतृत्व में महिला अधिकारों को लेकर जबर्दस्त नारेबाजी भी की गई।

Aaj Ka Mausam: बदलते मौसम ने बढ़ाई चिंता, दिल्ली में गर्मी और बंगाल में बारिश का अलर्ट; यहां देखें देशभर का वेदर अपडेट

IMD Weather Update: दिल्ली में अगले कुछ दिनों में तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है, जबकि पश्चिम बंगाल में भारी बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के ताजा अपडेट के अनुसार, उत्तर-पश्चिम भारत में गर्मी बढ़ रही है, वहीं पूर्वी और उत्तर-पूर्वी हिस्सों में अस्थिर मौसम बना हुआ है।

PM Modi Nation Address: पीएम मोदी ने देश की महिलाओं से मांगी माफी, कहा- नारी अपना अपमान कभी नहीं भूलती

PM Modi Nation Address:  महिला आरक्षण बिल को लेकर प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष की जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज भारत का हर नागरिक देख रहा है कि कैसे भारत की नारी शक्ति की उड़ान को रोक दिया गया। उनके सपनों को बेरहमी से कुचल दिया गया। हमारे भरसक प्रयास के बावजूद हम सफल नहीं हो पाए। नारी शक्ति वंदन अधिनियम में संशोधन नहीं हो पाया। इसके लिए मैं देश की माताओं-बहनों से क्षमा प्रार्थी हूं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें