क्यों सूर्य के दिशा के साथ बदलती है सूरजमुखी की दिशा? जानें इसके पीछे का विज्ञान

क्यों सूर्य के दिशा के साथ बदलती है सूरजमुखी की दिशा? जानें इसके पीछे का विज्ञान

नई दिल्ली: दुनियाभर में कई तरह के फूल होते है, जिन्हें उनकी खासीयत के लिए जाना जाता है। लेकिन क्या आप एक ऐसे फूल के बारें में जानते है जो रोजाना एक दिशा से दूसरी दिशा की ओर घूमते रहते है। आज हम आपको एक ऐसे फूल से जुड़े रहस्य के बारे में बताने वाले है जिसे लोगों के द्वारा भी बेहद पसंद किया जाता है।

बता दें कि हम जिस फूल की बात कर रहे है उसका नाम सूरजमुखी है। क्या आप जानते हैं कि आखिर सूरजमुखी के फूल सूर्य की दिशा की ओर ही मुंह किए हुए क्यों रहते हैं? ऐसी क्या वजह है कि जिस दिशा में सूरज जाता रहता है, सूरजमुखी का फूल भी उसी दिशा की ओर गति करते हैं? दरअसल, ऐसा होने के पीछे की सबसे अहम वजह है हेलिओ ट्रॉपिज्म। वहीं वैज्ञानिकों का कहना है कि ऐसा हेलिओ ट्रॉपिज्म के कारण ही ऐसा होता है और इसी पक्रिया के तहत सूरजमुखी के फूल सूर्य की दिशा में मुंह किए होते है। सूर्य की दिशा के साथ-साथ शाम के वक्त इन फूलों की दिशा पश्चिम की ओर हो जाती है। हालांकि रात के समय ये अपनी दिशा फिर से बदलकर पूर्व की तरफ कर लेते हैं और अगले दिन सूर्य के उगने का इंतजार करते हैं। ये प्रक्रिया लगातार चलती रहती है। अब सवाल यह उठता है कि आखिर हेलिओ ट्रॉपिज्म क्या होता, जिसके चलते सूरजमुखी के फूल सूर्य की दिशा की तरफ गति करते है।

वैज्ञानिकों ने बताई ये वजह

दरअसल, जिस तरह एक इंसानों के अंदर एक बायोलॉजिकल क्लॉक होता है, ठीक उसी तरह सूरजमुखी के फूलों में भी एक खास तरह की व्यवस्था होती है, जिसे हेलिओ ट्रॉपिज्म के नाम से जाना जाता है। ये सूर्य की किरणों को डिटेक्ट करके फूल को उस तरफ मोड़ने के लिए प्रेरित करती है, जिस तरफ सूर्य होता है। एक रिसर्च में पता चला है कि रोशनी जैसे-जैसे तेज होती है, वैसे-वैसे सूरजमुखी के फूलों की सक्रियता भी बढ़ती चली जाती है।

Leave a comment