Search KhabarFast

Press ESC to close

Aaj Ka Mausam: दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज, सुबह-सुबह हुई बारिश; इन राज्यों के लिए अलर्ट जारी

Aaj Ka Mausam: दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज, सुबह-सुबह हुई बारिश; इन राज्यों के लिए अलर्ट जारी

Aaj Ka Mausam: दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में सुबह-सुबह बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया। जिससे लोगों को गर्मी से काफी हद तक राहत मिली। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली-एनसीआर के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। 15 मार्च को आसमान बादल से छाया रहेगा। सुबह से दोपहर तक हल्की बारिश होने की भी उम्मीद है।

दिल्ली में 15 मार्च को अधिकतम तापमान 29 डिग्री और अधिकतम तापमान 31 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। इसके अलावा 16 मार्च को भी आसमान में बादल छाए रहने की आशंका है।

सुबह-सुबह छाया अंधेरा

दिल्ली में सुबह-सुबह आसमान में काले बादल छाए रहे। जिससे इलाकों में अंधेरा छा गया। वाहन चालकों को लाइट जलाकर सड़क पर चलना पड़ रहा है। गाड़ियों की रफ्तार धीमी हो गई है। वहीं, कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई तो कुछ इलाकों में तेज हवा चली।

पंजाब-हरियाणा में बारिश का अलर्ट

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 15 से 19 मार्च के दौरान पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में भी बारिश हो सकती है। इस बीच उत्तर प्रदेश,राजस्थान में भी हल्की बारिश होने की संभावना है। गरज-चमक के साथ 30-35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की भी उम्मीद है। वहीं, जम्म-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और पूर्वी उत्तर प्रदेश में ओलावृष्टी की आशंका जताई गई है।

पूर्वोत्तर भारत में बारिश का अलर्ट

बता दें कि अगले 5-6 दिनों के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की आशंका है। 14 और 15 मार्च को नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी बारिश होने की संभावना है। बताया जा रहा है कि 14 से 16 मार्च के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में तथा 14 मार्च को नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में तेज हवाएं चल सकती हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

महिला आरक्षण बिल पर नहीं बनी सहमति, सीएम रेखा गुप्ता ने जताई नाराजगी

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लोकसभा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम संशोधन विधेयक के पास न होने पर निराशा जताई है। उन्होंने इस मुद्दे पर विपक्ष की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि यह देश की बेटियों के साथ न्याय नहीं है।

Shrinagar Airport:श्रीनगर एयरपोर्ट पर दो अमेरिकी नागरिक हिरासत में, चेकिंग में मिला सैटेलाइट फोन

American Citizen Detained: श्रीनगर एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच के दौरान दो अमेरिकी नागरिकों को हिरासत में लिया है। जांच के दौरान एक गार्मिन सैटेलाइट फोन भी बरामद हुआ है। पहले एयरपोर्ट ने उनसे पूछताछ की और फिर उन्हें पुलिस को सौंप दिया। जिसके बैग से फोन मिला उसका नाम जेफरी स्कॉट है और वह अमेरिका के मोंटाना का रहने वाला है।

विरुदुनगर में दर्दनाक हादसा, पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट होने से 16 की मौत; 6 लोग घायल

Tamilnadu News: तमिलनाडु के विरुदुनगर में दर्दनाक हादास हुआ है। अग्निशमन एवं बचाव विभाग के अनुसार, यहां एक पटाखा फैक्ट्री में धमाका होने से 16 लोगों की जान चली गई और 6 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटना में घायल लोगों को इलाज के लिए विरुदुनगर सरकारी अस्पताल में एडमिट कराया गया है। वहीं, मरने वालों की संख्या और बढ़ने की आशंका है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें