Search KhabarFast

Press ESC to close

Iran-US Faceoff: युद्ध के बीच अबू धाबी और दुबई की फ्लाइट्स कैंसिल, एयर इंडिया ने क्या अपडेट दिया?

Iran-US Faceoff: युद्ध के बीच अबू धाबी और दुबई की फ्लाइट्स कैंसिल, एयर इंडिया ने क्या अपडेट दिया?

Flight To Abu-Dhabi Cancelled: खाड़ी देशों में बढ़ते युद्ध की मार फ्लाइट कंपनियों के साथ-साथ हवाई यात्रियों को भी झेलनी पड़ रही है। कई देशों द्वारा अपने एयरस्पेस को बंद करने या पाबंदियां लगाने के कारण वैश्विक उड़ानों का पूरा शेड्यूल डामाडोल हो गया। संयुक्त अरब अमीरात के एयरपोर्ट अथॉरिटी द्वारा जारी नए निर्देशों के बाद एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ानों पर असर पड़ा है।

15 मार्च यानी रविवार को निर्धारित एड-हॉक उड़ानों को रद्द किया गया है। जिससे भारत और यूएई के बीच यात्रा करने वालों सैकड़ों यात्री फंसे हुए हैं। एयर इंडिया ने साफ कहा कि दुबई एयरपोर्ट अथॉरिटी के निर्देशों के कारण उड़ानें रद्द की गई हैं। एयर इंडिया की पांच मे से चार फ्लाइट कैंसिल कर दी गई है।

यात्रियों को दी गई सलाह

वहीं, एयर इंडिया एक्सप्रेस की दुबई के लिए छह में से पांच विमान को रद्द किया गया है। केवल एक फ्लाइट दिल्ली-दुबई रिटर्न चलेगी। इसके अलावा अबू धाबी के लिए एयर इंडिया एक्सप्रेस की सभी पांचों उड़ानों को कैंसिल कर दिया गया है। वहीं, कंपनी की तरफ से यात्रियों को सलाह दी गई है कि वह घर से एयरपोर्ट के लिए निकलने से पहले अपने विमान का स्टेट्स चेक कर लें।

16वें दिन भी युद्ध जारी

बता दें कि इजरायल-अमेरिका में 16वें दिन भी युद्ध जारी है। अमेरिका की तरफ से लगातार दावे किए जा रहे हैं कि ईरान को काफी नुकसान पहुंचाया गया है, उसके सैन्य ठिकानों को नष्ट कर दिया गया है। डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई भी घायल हो गए है। दूसरी तरफ इजरायल की भी ईरान पर बमबारी जारी है और लगातार मिसाइलों से निशाना बनाया जा रहा है। वहीं, ईरान खाड़ी देशों में बने अमेरिकी एयरबेस पर हमला किया जा रहा है। इसके अलावा स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर भी घमासान जारी है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Kal Ka Mausam 5 September 2026: इन राज्यों में भारी बारिश की संभवाना, जानें दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम

Kal Ka Mausam 5 September 2026: देश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की गतिविधियां अलग-अलग क्षेत्रों में अलग-अलग रहने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक 5 सितंबर को उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में बारिश का दौर सक्रिय रहेगा, जबकि मध्य भारत के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है।

भारतीय सेना के दो जवान शहीद, हरियाणा के हथनीकुंड बैराज पर प्रशिक्षण के दौरान तेज पानी के बहाव में बहे थे दोनों सैनिक

Indian Army Martyers:भारतीय सेना की स्पेशल फोर्सेज 1 पैरा के दो जवान शहीद हो गए। वह हरियाणा के यमुनानगर जिले में स्थित हथनीकुंड बैराज पर प्रशिक्षण अभ्यास के दौरान यमुना नदी के तेज बहाव में बह गए थे। दरअसल, भारतीय सेना के पांच सैनिक चिनूक हेलीकॉप्टर से यमुना नदी में खड़ी एक सैन्य बोट पर कूदकर

Uttar Pradesh News: बुलंदशहर से हिरासत में लिया गया स्वतंत्र भारद्वाज, CJP प्रदर्शनकारी के पिता से मारपीट का आरोप

Uttar Pradesh News:दिल्ली पुलिस ने स्वतंत्र भारद्वाज को उत्तर प्रदेश के बुलन्दशहर से हिरासत में लिया है। स्वतंत्र भारद्वाज पर आरोप है कि उसने जंतर मंतर प्रदर्शन में शामिल लड़की निशु आजाद के पिता संजय कुमार के साथ हाथापाई की थी। कॉकरोच जनता पार्टी के नेताओं ने स्वतंत्र भारद्वाज की गिरफ्तारी को मांग को लेकर शुक्रवार यानी 4 सितंबर को दिल्ली के पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने पर धरना दिया था।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast