
नई दिल्ली: आमतौर परइंडिया में दुल्हन को लाल रंग के लहंगे में ही देखा जाता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचना है कि शादी में लाल रंग का ही जोड़ा क्यों पहना जाता है।वहीं इस सवाल का जवाब की बात करें तो लाल रंग को शुभ रंग माना जाता है इसलिए दुल्हन लाल रंग का लहंगा पहनती है। इसके अलावा लाल रंग पहने की एक वैज्ञानिक वजह भी है।
दरअसल इंडिया के साथ-साथ कई अन्य देशों में भी दुल्हन लाल रंग का जोड़ा ही पहनती है। ज्तोतिष शास्त्र के अनुसार, हिंदू रीति-रिवाज में लाल रंग को शुभ माना जाता है। साथ हीं, शादी-विवाह जैसे शुभ कामों के लिए लाल, गुलाबी और पीले रंग को शुभ कहा गया है, इसलिए इन्हीं रंगों के कपडे़ पहने जाते हैं।
वहीं, लाल रंग पहनने की एक वजह ये भी है कि लाल रंग को सौभाग्य का रंग भी कहा जाता है। इसका वैज्ञानिक कारण यह है कि लाल रंग ऊर्जा का स्त्रोत होता है और इससे पॉजिटिव एनर्जी मिलती है।
एक ओर जहां लाल रंग को शादी-विवाह के लिए शुभ माना है वहीं, दूसरा ओर शादी-विवाह में जैसे शुभ कामों में कुध रंगों का वर्जित भी माना गया है। हिंदू रीति-रिवाज में काला, नीला और भूरे रंग का अशुभ माना जाता है और कहा जाता है कि इन रंगों से नेगेटिव एनर्जी आती है। साथ हीं इनका शुभ कामों पर बुरा असर पड़ता है।
Leave a comment