Search KhabarFast

Press ESC to close

कोलकाता ने हैरादाबाद के विजय अभियान को रोका, कमिंस की सेना को उसके किले में दी मात

कोलकाता ने हैरादाबाद के विजय अभियान को रोका, कमिंस की सेना को उसके किले में दी मात

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 45वें मुकाबले में रविवार यानी 3 मई को सनराइजर्स हैदराबाद का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स से हुआ। हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में हुए इस मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से धूल चटाई। कोलकाता नाइट राइडर्स को जीत के लिए 166 रनों का टारगेट मिला था, जिसे उसने 18.2 ओवरों में हासिल कर लिया।

सनराइजर्स हैदराबाद लगातार पांच मुकाबले जीतकर इस मुकाबला को खेलने उतरी थी लेकिन, अब विजय रथ रुक गया है। सनराइजर्स हैदराबाद ने मौजूदा सीजन में 10 में से 6 मुकाबले को अपने नाम किया है। दूसरी तरफ कोलकाता नाइट राइडर्स ने 9 में से 3 मैचों में जीत हासिल की है।

कोलकाता ने लक्ष्य को किया हासिल

लक्ष्य का पीछा करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स को  फिन एलन ने तूफानी शुरुआत दिलाई। एलन ने सिर्फ 13 गेंदों में 29 रनों की पारी खेली। जिसमें तीन चौके और दो छक्के शामिल रहे। एलन के आउट होने के बाद कप्तान अजिंक्य रहाणे और अंगकृष रघुवंशी ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 84 रनों की साझेदारी की। रहाणे ने 36 गेंद में 43 रन बनाए। वहीं, रघुवंशी ने 47 गेंद में 59 रन बनाए। इसके अलावा रिकूं सिंह ने 22 और कैमरन ग्रीन ने 3 रन बनाए। दोनों टीम को जीताकर ही मैदान से लौटे।        

Also read: IPL 2026 में रियान पराग पर बवाल, वेपिंग मामले में BCCI का सख्त एक्शन

हैदराबाद की बल्लेबाजी

सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 19 ओवर में 165 रन बनाए। सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत अच्छी नहीं रही। अभिषेक शर्मा  15 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद ट्रेविस हेड और ईशान किशन ने 61 रनों की साझेदारी की। हेड ने 28 गेंदों पर 61 रन  बनाए। इसके अलावा ईशान किशन ने 29 गेंदों पक 42 रनों की पारी खेली। कोलकाता की तरफ वरुण चक्रवर्ती ने 3 विकेट चटकाए। वहीं, सुनील नरेन और कार्तिक शर्मा ने दो-दो विकेट लिए।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

वेपिंग विवाद पर फूटा पूर्व क्रिकेटर का गुस्सा, कहा- इन लोगों को जेल भेजना चाहिए

IPL 2026: आईपीएल 2026 के 19वें सीजन में लगातार खिलाड़ी द्वारा नियमों का उल्लंघन करने को लेकर बीसीसीआई की तरफ गाइडलाइन जारी की गई थी। 8 पन्नों की नई गाइडलाइन में खिलाड़ियों के साथ फ्रेंचाइजियों सख्त संदेश दिया गया था। लेकिन हाल में खिलाड़ियों के वेपिंग करते हुए सामने आए वीडियो ने हड़कंप मचा दिया।

RCB के खिलाफ मैच से पहले मुंबई इंडियंस को राहत, सूर्यकुमार यादव खेलेंगे मुकाबला

IPL 2026 के 19वें सीजन का 54वां लीग मुकाबला 10 मई को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले में Royal Challengers Bengaluru और Mumbai Indians आमने-सामने होंगी।

वैभव सूर्यवंशी का धमाका, टी20 क्रिकेट में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में अपनी शानदार बल्लेबाजी से सभी का ध्यान खींच लिया है। शनिवार को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में गुजरात टाइटन्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में वैभव ने सिर्फ 16 गेंदों पर 36 रन की तूफानी पारी खेली।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast