HARYANA NEWS: राज्यसभा चुनाव को लेकर अभय चौटाला का कांग्रेस पर बड़ा हमला, हुड्डा-जय प्रकाश पर साधा निशाना

HARYANA NEWS: राज्यसभा चुनाव को लेकर अभय चौटाला का कांग्रेस पर बड़ा हमला, हुड्डा-जय प्रकाश पर साधा निशाना

HARYANA NEWS: हरियाणा के जींद में इंडियन नेशनल लोक दल (इनेलो) के सुप्रीमो अभय सिंह चौटाला ने राज्यसभा चुनाव को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा है कि पार्टी राज्यसभा चुनाव का फैसला हरियाणा की जनता की राय और भावनाओं के अनुसार ही लेगी। उन्होंने कहा, "हम राज्यसभा चुनाव का फैसला लोगों की राय के मुताबिक करेंगे। जैसा जनता चाहेगी, पार्टी उसी के अनुसार समर्थन करेगी। आज हरियाणा की जनता बीजेपी और कांग्रेस दोनों से परेशान हो चुकी है।

अभय चौटाला ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर करारा निशाना साधते हुए कहा कि जब भूपेंद्र हुड्डा के बेटे दीपेंद्र हुड्डा राज्यसभा चुनाव लड़ रहे थे, तब हुड्डा ने उनके पैर छूकर समर्थन मांगा था और कहा था, "चौधरी साहब, समर्थन देना।" लेकिन अब वही हुड्डा उन्हें राय दे रहे हैं कि अफसोस करना चाहिए। अभय ने आरोप लगाया कि हुड्डा ने सांसद जय प्रकाश को "डुम की तरह अपना पालतू कुत्ता" बनाकर रखा है और इस तरह की भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने जाट आंदोलन के दौरान हुई हिंसा का जिक्र करते हुए कहा कि अभिमन्यु का घर जलाया गया, लोग मारे गए थे और इसमें बीजेपी व इनेलो के षड्यंत्र का आरोप लगाया जा रहा है।

जय प्रकाश पर नोटिस जारी किया जाएगा, जवाब मांगा जाएगा- अभय चौटाला

अभय ने कहा, "जय प्रकाश पर नोटिस जारी किया जाएगा औरजवाब मांगा जाएगा। मैं उनका बहन निकालने का काम करूंगा, जैसे दूसरे लोगों का निकाला गया है, वैसे ही जय प्रकाश से माफी मंगवाऊंगा। पहले प्रकाश हमारा ही पालतू था, आज हमें आंख दिखा रहा है। पहले कांटेड़े बेचा करता था, आज पता नहीं खुद को क्या समझता है।"अभय चौटाला ने भूपेंद्र हुड्डा पर शर्मिंदगी जताते हुए कहा, "मुझे बहुत अफसोस है कि इतनी बड़ी उम्र के व्यक्ति को ऐसे शब्द कहने पड़ रहे हैं। हुड्डा को शर्म आनी चाहिए। राज्यसभा चुनाव में सुभाष चंद्र को लेकर उन्होंने अपना कॉलम खाली छोड़ दिया था, इंद्र हुड्डा ने खुद मीडिया के सामने स्वीकार किया था। 14 लोगों को पेन की स्याही बदलकर बीजेपी की मदद करने को कहा गया था। कुलदीप बिश्नोई और किरण चौधरी को दूसरे उम्मीदवार को सपोर्ट करने की बात कही गई, जिसके कारण उन्होंने कांग्रेस छोड़ी।

हुड्डा पर अभय ने लगाए गंभीर आरोप

उन्होंने आगे कहा, "भूपेंद्र हुड्डा ने हमेशा भाजपा के लिए रास्ता निकालने का काम किया है। पहले उन्हें अपने बारे में 100 बार सोचना चाहिए कि वे क्या करते हैं और दूसरों पर क्या बोलते हैं। मैं नहीं चाहता कि इतने बड़े उम्र के आदमी को ऐसे लफ्जों से संबोधित करूं। हुड्डा की टीम को बयान देने से पहले सोचना चाहिए, उम्र का लिहाज रखना चाहिए। ज्यादा उम्र में आदमी डरने लग जाता है कि भगवान के सामने मुंह क्या दिखाएगा। शर्म आनी चाहिए, वे बड़े सीनियर नेता हैं और उनके मुंह से ऐसी बातें शोभा नहीं देतीं।"इस बीच, जींद में इनेलो की हाई-लेवल मीटिंग हुई, जिसमें अभय सिंह चौटाला, अर्जुन चौटाला, रामपाल माजरा सहित तमाम स्थानीय नेता मौजूद रहे। पार्टी कार्यकर्ताओं से राज्यसभा चुनाव पर चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि फैसला अभय चौटाला पर छोड़ते हैं, लेकिन पूरे हरियाणा में कार्यकर्ताओं से बातचीत के बाद ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

अभय चौटाला ने कहा कि हम राज्यसभा चुनाव का फैसला लोगों की राय के मुताबिक करेंगे। जनता बीजेपी और कांग्रेस से परेशान है। हुड्डा को शर्म आनी चाहिए, उन्होंने पहले मेरे पैर छुए थे समर्थन के लिए, अब राय दे रहे हैं।"यह बयान हरियाणा की सियासत में तीखी बयानबाजी का दौर शुरू कर चुका है, जहां राज्यसभा चुनाव को लेकर सभी दल अपनी रणनीति बनाने में जुटे हैं।

 

Leave a comment