Search KhabarFast

Press ESC to close

कौन हैं एयर इंडिया के नए सीईओ टेवोल्डे गेब्रेमारियम, जिन्हें मिली एयरलाइन की बागडोर

कौन हैं एयर इंडिया के नए सीईओ टेवोल्डे गेब्रेमारियम, जिन्हें मिली एयरलाइन की बागडोर

Air India New CEO:एयर इंडिया के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने टेवोल्डे गेब्रेमारियम को नया सीईओ नियुक्त किया है। वह कैंपबेल विल्सन की जगह लेंगे।  टेवोल्डे गेब्रेमारियम को एविएशन इंडस्ट्री के सबसे सफल अधिकारी कहा जाता है। उन्होंने इथियोपियन एयरलाइंस ग्रुप के तौर पर अपने दस साल से ज्यादा के कार्यकाल में, उन्होंने कई अरब डॉलर का विस्तार किया है।

टेवोल्डे गेब्रेमारियम को विमानन क्षेत्र के सबसे सफल शीर्ष अधिकारियों में रखा जाता है। इथियोपियन एयरलाइंस ग्रुप के रूप में उन्होंने 10 साल से अधिक समय तक सेवा दी है और एयरलाइन के बड़े विस्तार की अगुवाई की है।

टेवोल्डे गेब्रेमारियम के पास बड़ी उपलब्धि

गेब्रेमारियम की बड़ी उपलब्धि ये है कि उन्होंने  एक रीजनल एयरलाइन को अफ्रीका के सबसे बड़े, सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाले और सम्मानित एयरलाइन बना दिया। इस दौरान रेवेन्यू चार गुना से ज्यादा और फ्लीट का साइज़ लगभग तीन गुना हो गया। वहीं, एयर इंडिया अब शुरुआती सुधारों के चरण से निकलकर मुनाफे में है। अब गेब्रेमारियम अंतरराष्ट्रीय लंबी दूरी के नेटवर्क के विस्तार, बड़े एविएशन हब विकसित करने, सुरक्षा मानकों को मजबूत करने और परिचालन विश्वसनीयता बढ़ाने का अनुभव लिए एयर इंडिया से जुड़ रहा है।

टेवोल्डे गेब्रेमारियम ने क्या कहा

दूसरी तरफ टाटा संस और एयर इंडिया के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने कहा कि बोर्ड की ओर से मैं टेवोल्डे का एयर इंडिया में स्वागत करते हुए बेहद खुश हूं। टेवोल्डे गेब्रेमारियम ने कहा कि एयर इंडिया के इतिहास के इतने महत्वपूर्ण दौर में इसकी अगुवाई करने का अवसर मिलना मेरे लिए अच्छी बात है। उन्होंने कहा कि एयर इंडिया की शानदार विरासत है और इसे भारत की आर्थिक ताकत को दर्शाने वाली ग्लोबल एयरलाइन बनाना बेहद खास है। उन्होंने कहा कि वह चेयरमैन, बोर्ड, कर्मचारियों और सभी साझेदारों के साथ मिलकर परिचालन विश्वसनीयता, भारतीय मेहमाननवाजी और दीर्घकालिक विकास सुनिश्चित करेंगे।      

Also read: परीक्षा में धांधली के खिलाफ अनशन पर बैठे देवेंद्र महतो ने तोड़ा वाटर फास्ट, सोनम वांगचुक की अपील पर पिया पानी

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Aaj Ka Mausam 10 August 2026: यूपी-बिहार और दिल्ली-NCR समेत 12 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

Aaj Ka Mausam 10 August 2026: देश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। कई हिस्सों में भारी बारिश के कहर से राहत मिल सकती है, तो कहीं भारी बारिश का अलर्ट भी जारी कर दिया है। इसी बीच मौसम विभाग ने बड़ा अलर्ट जारी किया है। IMD के मुताबिक, यूपी-बिहार, दिल्ली-NCR सहित 12 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं 10 से 13 अगस्त के बीच जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भारी बारिश की संभावना है, जबकि 10 से 15 अगस्त तक हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी तेज बारिश का दौर जारी रह सकता है।

Ranchi Protest: छात्रों के प्रदर्शन का दिखने लगा असर, JPSC के तीन सदस्यों ने दिया इस्तीफा

JPSC Members Resigns: झारखंड में परीक्षा में धांधली के खिलाफ छात्रों का आंदोलन जारी है। इस बीच झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन के 3 सदस्यों ने इस्तीफा दे दिया है। झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने राज्य सरकार की सिफारिश के आधार पर, झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन के सदस्य अजीता भट्टाचार्य, अनिमा हंसदा और जमाल अहमद के दिए गए इस्तीफे को स्वीकार कर लिया है।

'जो खेलेगा वह खिलेगा', कॉमनवेल्थ गेम्स के मेडलवीरों से मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने दिया बड़ा संदेश

PM Modi Interacts With CWG Medalist:स्कॉटलैंड के ग्लासगो शहर में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय एथलीटों का अभूतवपूर्व प्रदर्शन देखने को मिला। जिसमें कुल 39 पदक भारी की झोली में आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार यानी 9 अगस्त को पीएम आवास पर इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स में पदक अपने नाम करने वाले मेडलिस्ट से मुलाकात

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast