Search KhabarFast

Press ESC to close

'विवाद को सुलझाने की कोशिश की लेकिन...'सत्ता से बेदखल होने के बाद शेख हसीना का पहला भाषण

'विवाद को सुलझाने की कोशिश की लेकिन...'सत्ता से बेदखल होने के बाद शेख हसीना का पहला भाषण

Sheikh Hasian Speech: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने सत्ता से बेदखल होने के 2 साल बाद पहला भाषण दिया। इस दौरान वह भावुक हो गई। शेख हसीना ने कहा कि आज मैं सिर्फ पूर्व प्रधानमंत्री के तौर पर नहीं बल्कि, राष्ट्रपति बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान की बेटी के तौर पर बात कर रही हूं।

शेख हसीना ने भावुक होते हुए कहा कि इनमें ज्यादातर लोगों की 1975 में हत्या कर दी थी। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण आंदोलन नहीं था। पिछले दो सालों से मैंने अपने प्यारे बांग्लादेश को मुश्किल हालात में देखा है।

शेख हसीना ने क्या कहा

शेख हसीना ने आगे कहा कि यह वह बांग्लादेश नहीं है। जिसे हमने बनाया था, यह वह बांग्लादेश नहीं है कि जिनके लिए 1971 में 30 लाख लोगों ने अपनी जान गंवाई थी। मैं जुलाई और अगस्त 2024 की सच्चाई से अपनी बात शुरू करना चाहती हूं। उन्होंने कहा कि कोई शांतिपूर्ण आंदोलन नहीं था। शुरू से मेरी सरकार ने बातचीत के तहत विवाद को सुलझाने की कोशिश की लेकिन, संगठित समूह छात्रों की मांगों को हिंसक राजनीतिक हथियार में बदलने में लगे हुए थे।

बांग्लादेश के पूर्व मंत्री ने क्या कहा

वहीं, बांग्लादेश के पूर्व मंत्री मोहिबुल हसन चौधरी ने कहा कि उन्होंने कहा कि बीते 2 साल हमारे देशके लिए संकट भरे रहे हैं। एक विशेष विचारधार के लोगों की यातना बढ़ी है।  ने कहा कि बांग्लादेश में लाखों लोग महंगाई से परेशान है। युवाओं को अवसर कम मिल रहे हैं। धार्मिक अल्पसंख्यकों और दूसरे समूहों के लिए पब्लिक स्पेस कम हुआ है। उन्होंने कहा कि हम बांग्लादेश की सरकारी एजेंसियों से हम कहना चाहेंगे कि वह प्रोफेशनल और तटस्थ तरीके से अपना काम करें।       

Also read: '8 सेकेंड के भीतर आ जाती नींद'...राज्यसभा के नए NDA सांसदों से मिले पीएम मोदी, Gen Z को लेकर कही खास बात

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Aaj Ka Mausam 10 August 2026: यूपी-बिहार और दिल्ली-NCR समेत 12 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

Aaj Ka Mausam 10 August 2026: देश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। कई हिस्सों में भारी बारिश के कहर से राहत मिल सकती है, तो कहीं भारी बारिश का अलर्ट भी जारी कर दिया है। इसी बीच मौसम विभाग ने बड़ा अलर्ट जारी किया है। IMD के मुताबिक, यूपी-बिहार, दिल्ली-NCR सहित 12 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं 10 से 13 अगस्त के बीच जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भारी बारिश की संभावना है, जबकि 10 से 15 अगस्त तक हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी तेज बारिश का दौर जारी रह सकता है।

Ranchi Protest: छात्रों के प्रदर्शन का दिखने लगा असर, JPSC के तीन सदस्यों ने दिया इस्तीफा

JPSC Members Resigns: झारखंड में परीक्षा में धांधली के खिलाफ छात्रों का आंदोलन जारी है। इस बीच झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन के 3 सदस्यों ने इस्तीफा दे दिया है। झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने राज्य सरकार की सिफारिश के आधार पर, झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन के सदस्य अजीता भट्टाचार्य, अनिमा हंसदा और जमाल अहमद के दिए गए इस्तीफे को स्वीकार कर लिया है।

'जो खेलेगा वह खिलेगा', कॉमनवेल्थ गेम्स के मेडलवीरों से मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने दिया बड़ा संदेश

PM Modi Interacts With CWG Medalist:स्कॉटलैंड के ग्लासगो शहर में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय एथलीटों का अभूतवपूर्व प्रदर्शन देखने को मिला। जिसमें कुल 39 पदक भारी की झोली में आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार यानी 9 अगस्त को पीएम आवास पर इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स में पदक अपने नाम करने वाले मेडलिस्ट से मुलाकात

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast