
Rajat Dalal in Bigg Boss 18 contestant: टीवी पर आज यानी 6 अक्टूबर से सलमान खान के शो ‘बिग बॉस’ का 18वां सीजन शुरू हो रहा है। इस सीजन में बीजेपी नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा, टीवी एक्टर करणवीर मेहरा, विवियन डिसेना समेत और भी कई चेहरे शामिल है। इनमें से एक नाम रजत दलाल का भी है, जो एक फिटनेस ट्रेनर, पावर लिफ्टर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। इनका नाम सामने आते ही लोग इनके बारे में जानने के लिए काफी उत्सुक हैं कि आखिर ये हैं कौन?
कौन है रजत दलाल?
रजत दलाल फरीदाबाद के रहने वाले एक फिटनेस ट्रेनर, पावरलिफ्टर और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं। उनका जन्म 12 जनवरी 1996 को हुआ था। उन्होंने फरीदाबाद के ही टैगोर एकेडमी पब्लिक स्कूल से अपनी शुरुआती पढ़ाई की है। उसके बाद उन्होंने अपने आगे की पढ़ाई मानव रचना यूनिवर्सिटी से की है। उन्हें बचपन से ही फिटनेस में रूचि थी। इसलिए स्कूल के समय से ही वर्कआउट शुरू कर दिया था और फिर अपने इंटरेस्ट को ही उन्होंने अपना प्रोफेशन बना लिया।
सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग
रजत दलाल सोशल मीडिया पर खूब मशहूर हैं। उनके फिटनेस वीडियो अक्सर इंटरनेट पर वायरल होते रहते हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 1.1 मिलियन और यूट्यूब पर 2 लाख 31 हजार फॉलोवर्स हैं। वह कई बार एल्विश यादव के साथ भी नजर आ चुके हैं।
रजत और एल्विश का कनेक्शन
रजत दलाल और एल्विश यादव के बीच काफी अच्छी दोस्ती है। दोनों की कई वीडियोज भी सामने आती रहती हैं। जब कुछ महीने पहले यूट्यूबर मैक्सटर्न के साथ एल्विश का झगड़ा हुआ था तो रजत ने ही उनकी सुलह कराई थी। ऐसा कहा जा रहा है कि पहले Bigg Boss OTT 3 में एल्विश के दोस्त लव कटारिया ने हिस्सा लिया और अब रजत दलाल भी एल्विश के कनेक्शन की वजह से ही इतने बड़े शो में जा रहे हैं।
विवाद से घिरे है रजत दलाल
रजत कई बार विवादों में घिर चुके हैंष इसी सास अगस्त में उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था। वीडियो में देखा गया था कि रजत तेज रफ्तार से कार चला रहे थे और उनकी कार से एक बाइक वाले को टक्कर लग जाती है। लेकिन वहां रुकने की बजाए वो इसे अनसुना करके आगे बढ़ जाते हैं। उसके बाद से रजत को काफी ट्रोल किया गया था।
वहीं, जून में एक लड़के ने सोशल मीडिया पर रजत के साथ की एक सेल्फी पोस्ट की थी और लिखा था, 'हर दिन सुबह जिम में तुम्हारा चेहरा देखकर दिन खराब हो जाता है।'रजत ने इस मजाक को सीरियस ले लिया था और कुछ लड़कों के साथ जाकर उसे उठाकर ले आए थे। जिसके बाद उस लड़के ने रजत पर मारपीट का आरोप लगाया था। इस मामले में पुलिस ने रजत को गिरफ्तार भी किया था।
Leave a comment