कौन हैं सिनी शेट्टी जो कर रही हैं Miss World 2024 में भारत को रिप्रजेंट, खूबसूरती में देती हैं कई एक्ट्रेस को मात

कौन हैं सिनी शेट्टी जो कर रही हैं Miss World 2024 में भारत को रिप्रजेंट, खूबसूरती में देती हैं कई एक्ट्रेस को मात

Miss World 2024: इस बार 71वीं मिस वर्ल्ड पेजेंट प्रतियोगिता आयोजित की गई है, जिसका आगाज 20 फरवरी को हो चुका है, वहीं फिनाले 9 मार्च को जियो मुंबई कन्वेंशन में होगा। मिस वर्ल्ड 2024 में भारत की ओर से सिनी शेट्टी भाग ले रही हैं। 21 साल की उम्र में वह 2022 में फेमिना मिस इंडिया की विजेता थीं। (मिस वर्ल्ड में भाग लेने के लिए मिस इंडिया जीतना आवश्यक होता है) इसके अलावा, सिनी शेट्टी ने कई पुरस्कार अपने नाम किए हैं। सिनी शेट्टी मॉडलिंग करती हैं और सोशल मीडिया पर भी उनकी बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है।

ब्यूटी विद ब्रेन हैं सिनी शेट्टी

2024 मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भारत की सिनी शेट्टी 120 प्रतिस्पर्धीयों के साथ मुकाबला करेंगी। वह अपनी शैलीशील और प्रतिभावान दिखावट को इंस्टाग्राम पर साझा करती हैं। चलिए जानते हैं, सिनी शेट्टी के कुछ दिलचस्प बातों के बारे में।सिनी शेट्टी एक साउथ इंडियन ब्यूटी हैं। वास्तव में, सिनी शेट्टी का मूल रूपसे कर्नाटक से है, लेकिन उनका जन्म मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ था और उनकी शिक्षा भी मुंबई में हुई थी। सिनी शेट्टी मॉडलिंग के क्षेत्र में ही नहीं, बल्कि शिक्षा में भी आगे हैं।

'मिस बॉडी ब्यूटीफुल' भी रह चुकी हैं सिनी शेट्टी

22 साल की मॉडल और फेमिना मिस इंडिया ट्रॉफी होल्डर, सिनी शेट्टी ने अकाउंटिंग और फाइनेंस में बैचलर डिग्री हासिल की है। सिनी शेट्टी ने बचपन से ही डांस का शौक रखा है। वे प्रशिक्षित भरतनाट्यम डांसर भी हैं। सिनी शेट्टी को डांस के अलावा पेंटिंग, बैडमिंटन खेलना और कुकिंग करने का भी शौक है। साल 2022 में, फेमिना मिस इंडिया का खिताब जीतने के साथ-साथ, सिनी शेट्टी ने एनआईएफडी मिस टैलेंट का शीर्षक भी अपने नाम किया था। वह 'मिस बॉडी ब्यूटीफुल' भी रहा चुकी हैं। शिक्षा के दौरान ही, सिनी शेट्टी ने मॉडलिंग में भी कदम रख लिया था। बते दें, साल 2017 में भारतीय मूल की मानुषी छिल्लर ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था।

Leave a comment