Parliament Security Breach: बुधवार को संसद में बड़ी सुरक्षा चूक का मामला सामने आया था जहां दो लोग विजिटर गैलरी से संसद के मेन फ्लोर पर कूद गए। दोनो में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं इन आरोपियों को मैसूरु के बीजेपी सांसद प्रताप सिम्हा से पास मिला था। दरअसल, जब भी किसी व्यक्ति को पास दिया जाता है तो सांसद को ये सुनिश्चित करना होता है कि वो उस व्यक्ति को व्यक्तिगत रुप से जानता है जिसके लिए उसे शपथ पत्र देना होता है। इस मामले पर प्रताप सिम्हा ने लोकसभा स्पीकर को बताया है कि घुसपैठ करने वाले में से एक आरोपी के पिता उनके संसदीय क्षेत्र का है और उसने उनसे विजिटर्स पास मांगा था।
मैसूरु के हैं लोकप्रिय नेता
दरअसल, प्रताप सिम्हा मैसूरु- कोडगु सीट से लोकसभा सांसद हैं। सिम्हा मैसूरु के लोकप्रिय नेता है। प्रताप सिम्हा साल 2014 और साल 2019 में भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। प्रताप सिम्हा पहले कन्नड़ा प्रभा में पत्रकार के तौर पर काम करते थेलेकिनफिर उन्होंने राजनीति में उतरने का फैसला किया। प्रताप सिम्हा कर्नाटक बीजेपी युवा विंग के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। साल 2015 में प्रताप सिम्हा को प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया के सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया था।
विवादों से रहा है नाता
बीजेपी सांसद अपने बयानों को लेकर भी काफी विवादों में रहते हैं। प्रताप सिम्हा ने विवादित बयान देते हुए कहा था कि मस्जिद जैसा दिखने वाले हर बस स्टैंड को ध्वस्त कर दिया जाएगा। उन्होंने अपने बयान में कहा था कि , 'मैंने बस शेल्टरों में गुंबद जैसी संरचनाएं देखी हैं, बीच में एक बड़ा गुंबद और उसके दोनों ओर दो छोटे गुंबद हैं।यह एक मस्जिद के अलावा और कुछ नहीं है। इंजीनियरों को इस प्रकार के शेल्टर को हटाना होगा। नहीं तो मैं जेसीबी लाकर गिरा दूंगा।'
Leave a comment