कौन हैं ED के अधिकारी Kapil Raj, जिन्होंने किया दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार

कौन हैं ED के अधिकारी Kapil Raj, जिन्होंने किया दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार

ED Officer Kapil Raj: गुरुवार (21 मार्च) रात दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल को ईडी की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। सीएम केजरीवाल को शराब घोटाले के मामले में गिरफ्तार किया गया है। सीएम अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करने से पहले उनसे घर पर भी कई सवाल पूछे गए। चलिए जानते हैं कपिल राज के बारे में जिन्होंने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया।

रांची जोन के प्रमुख हैं कपिल राज

फिलहाल कपिल राज ईडी के रांची जोन के चीफ हैं। कपिल राज साल 2009 बैच के IRS अधिकारी हैं। वहीं सितंबर 2023 में कपिल राज को ईडी का अडिशनल डायरेक्टर बनाया गया था। दिसंबर 2024 तक के लिए उनको फिलहाल रांची जोन का चीफ बनाया गया है। इसके अलावा, कपिल राज पश्चिम बंगाल राज्य में भी तैनात रह चुके हैं।

हेमंत सोरेन को भी किया था अरेस्ट

सीएम अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करने के दो महीने पहले झारखंड के तत्कालीन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भी अरेस्ट किया था। हेमंत सोरेन ने गिरफ्तारी से पहले कपिल राज, असिस्टेंट डायरेक्टर देवव्रत झा, अनुपम कुमार और अन्य के खिलाफ रांची के एसटी-एससी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। हेमंत सोरेन ने FIR दिल्ली स्थित उनके घर पर छापेमारी के खिलाफ कराई थी।

कई बड़े मामलों की कर रहे हैं जांच

इस समय कपिल शर्मा कई हाई प्रोफाइल मामलों की जांच कर रहे हैं। झारखंड में अवैध खनन घोटाला, जमीन घोटाला और विधायक नकद घोटाला सहित कई और मामलों की जांच कपिल शर्मा के अगुवाई में हो रही हैपिछले दिनों ही इन्हें मिनिस्ट्री ऑफ फाइनेंस डिपार्टमेंट ऑफ रेवेन्यू ईडी सेक्शन की ओर से उनके काम को देखते हुए 1 साल का डेप्युटेशन मिला था।

Leave a comment