MS Dhoni Record In IPL: आईपीएल में धोनी ने बनाया ऐतिहासिक रिकॉर्ड, आस-पास भी नहीं हैं कोहली और रोहित

MS Dhoni Record In IPL: आईपीएल में धोनी ने बनाया ऐतिहासिक रिकॉर्ड, आस-पास भी नहीं हैं कोहली और रोहित

MS Dhoni Record In IPL: आईपीएल 2024 में रविवार की रात चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने हैदराबाद को 78 रनों से हरा दिया। इस मैच में धोनी सिर्फ 2 गेंदों पर 5 रनों की नाबाद पारी खेली। साथ ही उन्होंने आईपीएल के इतिहास का बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इस रिकॉर्ड के आस-पास रोहित शर्मा और विराट कोहली भी नहीं पहुंच पाए हैं।

सीएसके के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने बतौर खिलाड़ी आईपीएल इतिहास के 150 जीत का हिस्सा होने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। धोनी के अलावा कोई खिलाड़ी इस आंकड़ें को छू नहीं पाया है। रविवार को हैदराबाद के खिलाफ सीएसके की जीत होते ही धोनी बतौर प्लेयर 150वीं आईपीएल जीत का हिस्सा बने। उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए 135 और राइजिंग पुणे सुपर जाईट के लिए 15 जीत दर्ज की हैं। आईपीएल में चेन्नई को दो सालों के लिए बैन कर दिया था। इसकी वजह से धोनी ने राइजिंग पुणे सुपर जाइंटका प्रतिनिधित्व किया था।

सबसे ज़्यादा आईपीएल मैच जीतने वाले खिलाड़ी

एमएस धोनी- 150 जीत

रवींद्र जडेजा- 133 जीत

रोहित शर्मा- 133 जीत

दिनेश कार्तिक- 125 जीत

सुरेश रैना- 125 जीत

इस सीजन अभी तक आउट नहीं हुए हैं धोनी

आपको बता दें कि इस सीजन धोनी को कोई भी गेंदबाज आउट नहीं कर पाया है। एमएस ने सात पारियों ने 259.46 की औसत से 96 रन की बेहतरीन पारी खेली। सभी पारियों में उनका औसत अनंत रहा है क्योकि वह एक बार भी आउट नहीं हुआ हैं। साथ ही उनका हाई स्कोर 16 गेंदों में नाबाद 36 रनों का रहा है।

Leave a comment