Search KhabarFast

Press ESC to close

'युवा भारतीयों ने जो कुछ किया, उस पर मुझे...' जंतर-मंतर प्रदर्शन में शामिल छात्रों पर राहुल का बड़ा बयान

'युवा भारतीयों ने जो कुछ किया, उस पर मुझे...' जंतर-मंतर प्रदर्शन में शामिल छात्रों पर राहुल का बड़ा बयान

Rahul Lashesh Out On Centre:लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर छात्र प्रदर्शन पर बात की। उन्होंने कहा कि छात्रों के साथ अन्याय हुआ है। उन्होंने हिंसा नहीं की लेकिन लाठियां चलाई गई। युवाओं की कोई गलती नहीं थी। महिला प्रदर्शनकारियों के घर गुंडे गए थे।

जब राहुल गांधी ने प्रेस वार्ता की तो उनके साथ कुछ युवा भी नजर आए, जिन्होंने दिल्ली के जंतर-मंतर पर और मुंबई में धरना दिया था। राहुल गांधी ने ये भी कहा कि मीडिया के सामने आकर युवाओं ने हिम्मत दिखाई है।

राहुल का सरकार पर निशाना

राहुल गांधी ने कहा कि हमने कुछ युवा प्रदर्शनकारियों से बात की है। उन्होंने मुझे बताया कि उनके साथ मारपीट हुई है, उन्हें पीटा गया और धमकी दी गई है। राहुल गांधी ने कहा कि मुझे उन पर बहुत गर्व है, उन्होंने जो किया है उस पर बहुत गर्व है। राहुल गांधी ने आगे कहा कि युवाओं ने संविधान का बचाव किया है, भारत के विचार की रक्षा की है और भारत के भविष्य को बचाया है। शिक्षा प्रणाली के बारे में शिकायत करना कोई अपराध नहीं है, भले ही वह खराब सिस्टम रहा हो, ढह रहा हो या बेकार हो। असल में, इस सिस्टम को बदलने और ठीक करने की आवश्यकता है।  

भविष्य सुरक्षित होना चाहिए-राहुल  

राहुल गांधी ने कहा कि छात्र हिंसा नहीं कर रहे थे, न ही वह आक्रमण कर रहे थे। फिर भी उनके साथ मारपीट की गई, उन पर अटैक किया गया और उन्हें धमकाया गया। उन पर प्रेशर डालना, उनके घर गुंडे को भेज देना, जबरदस्ती 15 साल की एक लड़की से माफी मंगवाना और फिर उस माफी को स्वीकार कर लेना, यह बेतूकी बाते हैं। राहुल गांधी ने आगे कहा कि हम इसे स्वीकरा नहीं करते हैं। हमें ऐसा एजुकेशन सिस्टम चाहिए जो ठीक से काम करे, हम चाहते हैं कि एग्जाम के पेपर लीक खत्म हो जाए और हम चाहते हैं कि इस देश के भविष्य का सम्मान होना चाहिए, उसकी सुरक्षा हो।      

Also read: परीक्षा में धांधली के खिलाफ अनशन पर बैठे देवेंद्र महतो ने तोड़ा वाटर फास्ट, सोनम वांगचुक की अपील पर पिया पानी

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Aaj Ka Mausam 10 August 2026: यूपी-बिहार और दिल्ली-NCR समेत 12 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

Aaj Ka Mausam 10 August 2026: देश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। कई हिस्सों में भारी बारिश के कहर से राहत मिल सकती है, तो कहीं भारी बारिश का अलर्ट भी जारी कर दिया है। इसी बीच मौसम विभाग ने बड़ा अलर्ट जारी किया है। IMD के मुताबिक, यूपी-बिहार, दिल्ली-NCR सहित 12 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं 10 से 13 अगस्त के बीच जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भारी बारिश की संभावना है, जबकि 10 से 15 अगस्त तक हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी तेज बारिश का दौर जारी रह सकता है।

Ranchi Protest: छात्रों के प्रदर्शन का दिखने लगा असर, JPSC के तीन सदस्यों ने दिया इस्तीफा

JPSC Members Resigns: झारखंड में परीक्षा में धांधली के खिलाफ छात्रों का आंदोलन जारी है। इस बीच झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन के 3 सदस्यों ने इस्तीफा दे दिया है। झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने राज्य सरकार की सिफारिश के आधार पर, झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन के सदस्य अजीता भट्टाचार्य, अनिमा हंसदा और जमाल अहमद के दिए गए इस्तीफे को स्वीकार कर लिया है।

'जो खेलेगा वह खिलेगा', कॉमनवेल्थ गेम्स के मेडलवीरों से मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने दिया बड़ा संदेश

PM Modi Interacts With CWG Medalist:स्कॉटलैंड के ग्लासगो शहर में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय एथलीटों का अभूतवपूर्व प्रदर्शन देखने को मिला। जिसमें कुल 39 पदक भारी की झोली में आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार यानी 9 अगस्त को पीएम आवास पर इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स में पदक अपने नाम करने वाले मेडलिस्ट से मुलाकात

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast