मक्खन खाने से होते है ये चमत्कारी फायदे, इस तरह करता है काम

मक्खन खाने से होते है ये चमत्कारी फायदे, इस तरह करता है काम

नई दिल्ली: पिछले काफी दिनों से दिल्ली और एनसीआर में मक्खन की कमी हो रही है। जहां एक तरफ बाज़ारों और ऑनलाइन शॉपिग एप्स में भी मक्खन आउट ऑफ स्टॉक जा रहा है। मक्खन एक ऐसी चीज़ है, जिसका ज्यादातर लोग लगभग इस्तेमान करते है। खासतौर पर इसे सुबह के नाश्ते में खूब खाया जाता है कि बाज़ार में इसकी कमी ने सभी को परेशान कर दिया है। लेकिन क्या आपको मक्खन से होने वाले फायदों के बारे में पता है? आज हम आपको मक्खन से होने वाले फायदों के बारे में बताने आए है।

दिल और लिवर की सेहत के लिए फायदेमंद

मक्खन कोलाइन से भरपूर होता है, जो ब्लड सर्क्यूलेशन को बढ़ावा देता है और फैटी लिवर की बीमारी को कम करता है। स्टडी के मुताबिक, मक्खन शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल की संख्या को बढ़ाता है, जिससे दिल की बीमारी और स्ट्रोक का ख़तरा कम होता है।

वज़न को कंट्रोल करने में मददगार

मक्खन फैटी एसिड्स से भरा होता है, जो शरीर में फैट्स की मात्रा को नहीं बढ़ाते है। अगर इसका सेवन सीमित मात्रा में किया जाए, तो इन फैट्स को छोटी आंत अपना लेती है और लिवर में स्टोर हो जाता है, जिससे शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है और वजन भी कंट्रोल में रहता है। घास चरने वाली गाय के दूध से बने मक्खन में conjugates linoleic नाम के फैटी एसिड्स होते हैं, जो कैंसर ट्यूमर की ग्रोथ होने से रोकते हैं और शरीर में फैट्स की मात्रा कम करने में भी मददगार साबित होते हैं।

कैंसर से बचाने में मदद करता है

मक्खन, सेलेनियम जैसे खनिज की मदद से टॉक्सिन्स को शरीर से बाहर करने में मदद करता है। मक्खन कॉम्जुलेटेड लिनोलिएक एसिड से भरा होता है, जो कैंसर के ट्यूमर को बढ़ने से रोकता है। विटामिन के2 फेफड़ों, प्रोस्टेट और स्तन कैंसर के जोखिम को कम करता है, साथ ही रूमेटाइड अर्थराइटिस को ठीक भी करता है।

Leave a comment