Search KhabarFast

Press ESC to close

Noida Airport: इस दिन से खुलेगा नोएडा एयरपोर्ट, आम यात्रियों को मिलेंगी प्रीमियम सुविधाएं

Noida Airport: इस दिन से खुलेगा नोएडा एयरपोर्ट, आम यात्रियों को मिलेंगी प्रीमियम सुविधाएं

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बना नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट 28 मार्च को शुरू होने जा रहा है। इस एयरपोर्ट की खास बात यह है कि यहां इकोनॉमी क्लास के यात्रियों को भी प्रीमियम जैसी सुविधाएं मिलेंगी। इसे देश के सबसे आधुनिक और तेज एयरपोर्ट्स में शामिल किया जा रहा है। एयरपोर्ट की सबसे बड़ी खासियत इसकी एफिशिएंसी है। यहां कोई भी यात्री पार्किंग से लेकर फ्लाइट गेट तक सिर्फ 20-25 मिनट में पहुंच सकता है, जबकि बड़े एयरपोर्ट्स जैसे इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर यही काम 45-60 मिनट लेता है।

लंबी कतारों से मिलेगी राहत

नोएडा एयरपोर्ट पर लंबी कतारों से राहत मिलेगी। यहां “नो क्यू चेक-इन” सुविधा होगी, जिसमें सेल्फ बैगेज ड्रॉप मशीनों के जरिए यात्री खुद ही बोर्डिंग पास स्कैन कर सकेंगे और बैग बेल्ट पर भेज सकेंगे। इसके साथ ही पूरे टर्मिनल में डिजी यात्रा फेस स्कैनिंग सिस्टम होगा, जिससे बार-बार टिकट या आईडी दिखाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

यात्रियों के लिए होगा खास इंतजाम

यहां आम यात्रियों के लिए भी खास इंतजाम किए गए हैं। अगर फ्लाइट लेट हो या यात्री पहले पहुंच जाएं, तो वे 500-800 रुपये प्रति घंटे में स्लीपिंग पॉड्स बुक कर सकते हैं। ये पॉड्स एसी, वाई-फाई और चार्जिंग जैसी सुविधाओं से लैस होंगे। इसके अलावा एयरपोर्ट परिसर में ओपन ग्रीन एरिया बनाए गए हैं, जहां यात्री बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के पेड़ों और धूप के बीच आराम कर सकते हैं।

टर्मिनल तक पहुंचना होगा आसान

पार्किंग से टर्मिनल तक पहुंचना भी बेहद आसान होगा। यहां पार्किंग इतनी करीब है कि यात्री सिर्फ 5 मिनट में पैदल टर्मिनल तक पहुंच सकते हैं। साथ ही ‘पॉड टैक्सी’ की सुविधा भी मिलेगी, जिससे यात्री सीधे एंट्री गेट तक पहुंच सकेंगे। खाने-पीने के लिए भी खास इंतजाम किए गए हैं। एयरपोर्ट पर “अफोर्डेबल ईटरी” सेक्शन होगा, जहां 100-200 रुपये में अच्छा खाना मिल सकेगा। इसके अलावा हर जगह यूनिवर्सल चार्जिंग पॉइंट और हाई-स्पीड 5G इंटरनेट की सुविधा भी उपलब्ध होगी। ये एयरपोर्ट आम यात्रियों के लिए हवाई सफर को सस्ता, तेज और आरामदायक बनाने वाला है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

महिला आरक्षण बिल पर नहीं बनी सहमति, सीएम रेखा गुप्ता ने जताई नाराजगी

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लोकसभा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम संशोधन विधेयक के पास न होने पर निराशा जताई है। उन्होंने इस मुद्दे पर विपक्ष की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि यह देश की बेटियों के साथ न्याय नहीं है।

Shrinagar Airport:श्रीनगर एयरपोर्ट पर दो अमेरिकी नागरिक हिरासत में, चेकिंग में मिला सैटेलाइट फोन

American Citizen Detained: श्रीनगर एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच के दौरान दो अमेरिकी नागरिकों को हिरासत में लिया है। जांच के दौरान एक गार्मिन सैटेलाइट फोन भी बरामद हुआ है। पहले एयरपोर्ट ने उनसे पूछताछ की और फिर उन्हें पुलिस को सौंप दिया। जिसके बैग से फोन मिला उसका नाम जेफरी स्कॉट है और वह अमेरिका के मोंटाना का रहने वाला है।

विरुदुनगर में दर्दनाक हादसा, पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट होने से 16 की मौत; 6 लोग घायल

Tamilnadu News: तमिलनाडु के विरुदुनगर में दर्दनाक हादास हुआ है। अग्निशमन एवं बचाव विभाग के अनुसार, यहां एक पटाखा फैक्ट्री में धमाका होने से 16 लोगों की जान चली गई और 6 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटना में घायल लोगों को इलाज के लिए विरुदुनगर सरकारी अस्पताल में एडमिट कराया गया है। वहीं, मरने वालों की संख्या और बढ़ने की आशंका है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें