Search KhabarFast

Press ESC to close

IPL 2026: कभी एक ओवर में खाए थे 5 छक्के, RCB ने बचाया करियर; अब इस कारण IPL से हुए बाहर

IPL 2026: कभी एक ओवर में खाए थे 5 छक्के, RCB ने बचाया करियर; अब इस कारण IPL से हुए बाहर

IPL 2026 Update: आईपीएल 2026 का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। 28 मार्च से टूर्नामेंट की शुरुआत होने वाली है लेकिन, सभी टीमों को एक ही चिंता सताए जा रही हैं। वो है खिलाड़ी का चोटिल होना। लगभग सभी टीमों के एक या दो खिलाड़ी चोट के कारण बाहर हो गए हैं या फिर कुछ मैच नहीं खेल पाएंगे।

अब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को भी जोर का झटका लगा है। दरअसल, आरसीबी के गेंदबाज यश दयाल आईपीएल में खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। ये खबर बेंगलुरु के बड़ा झटका है, क्योंकि जोश हेजलवुड भी शुरुआत के कुछ मैच नहीं खेल पाएंगे। ऐसे में आरसीबी की गेंदबाजी यूनिट थोड़ी दिक्कत में है।

क्यों बाहर हुए यश दयाल  

यश दयाल को लेकर आरसीबी के डायरेक्टर मो बोबाट ने कहा कि वह इस सीजन बेंगलुरु के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। निजी कारणों के चलते उन्होंने टूर्नामेंट से बाहर होने का फैसला किया है। हालांकि, आरबीसी ने उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान नहीं किया है। ये देखने वाली बात होगी कि आरसीबी यश दयाल की जगह किस खिलाड़ी को मौका देती है। बता दें कि यश दयाल ने पिछले सीजन आरसीबी के लिए खेलते हुए अच्छी गेंदबाजी की थी। उन्होंने कुल 13 विकेट अपने नाम किए थे।

गुजरात से बेंगलुरु में आए  

बता दें कि आईपीएल 2023 के केकेआर के बल्लेबाज रिंकू सिंह ने यश दयाल को एक ओवर में पांच छक्के लगा दिए थे। उस वक्त यश दयाल गुजरात टाइटन्स की तरफ से खेल रहे थे। उनके इस प्रदर्शन के कारण गुजरात ने उनको रिलीज कर दिया था। फिर आईपीएल 2024 में यश को बेंगलुरु ने 5 करोड़ में खरीदा था। आरसीबी में जाते ही यश दयाल का प्रदर्शन शानदार हो गया। उन्होंने आरसीबी के लिए पहले सीजन में खेलते हुए 15 विकेट चटकाए थे। उनके प्रदर्शन ने फैंस का ध्यान उनकी ओर खींचा था। 

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

IPL 2026: अब दूसरी टीमों के भरोसे मुंबई! प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद बरकरार; करना होगा ये काम

IPL 2026: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस की दुर्गति बुरी हुई है। रोहित की कप्तानी में कभी मुंबई पांच बार चैंपियन बनी लेकिन हार्दिक युग में मुंबई का विजय रथ छूट गया है। आईपीएल 2026 में मुबंई टेबल प्वाइंट्स के आखिरी पायदान पर है।

IPL 2026: टी20 क्रिकेट में वरुण चक्रवर्ती ने रचा इतिहास, सूर्यवंशी को आउट करते ही हासिल किया बड़ा किर्तिमान

IPL 2026: कोलकाता के ईडन गार्डन्स में आईपीएल के 28वें मुकाबले में जब गेंद वरुण चक्रवर्ती ने थामी, तो उन्होंने खास रिकॉर्ड को भी अपने नाम कर लिया। मिस्ट्री स्पिनर ने अपने पहली ही ओवर में धमाका करते हुए युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को मैदान से बाहर भेज दिया।

श्रेयस अय्यर को चुभ गई कौन सी बात? खुद को साबित करने के लिए लगाई दी जान

IPL 2026: क्रिकेट की दुनिया में अपनी अलग पहचान बना चुके श्रेयस अय्यर ने अपनी वापसी की कहानी सुनाई है। श्रेयस अय्यर ने कहा कि हर कोई कह रहा था कि मेरा करियर खत्म हो गया। मैं पहले जैसा नहीं रह पाऊंगा लेकिन, मेरा मकसद एक ही था। श्रेयस अय्यर ने आगे कहा कि मुझे सबको गलत साबित करना था।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें