क्या है सोरायसिस? जानें इलाज और बचाव

क्या है सोरायसिस? जानें इलाज और बचाव

नई दिल्ली: देश में लोग लगातार नई-नई बीमारियों से गुजरते आ रहे है। पहले कोरोना फिर मौसम बदलाव से लोगों को मौसम अनुसार बीमारी होना। लेकिन आज हम आपकों त्वचा से जुड़ी बीमारे के बारे में बताएगे जो किसी भी इंसान को हो सकती है। ये बीमारी शरीर के किसी भी हिस्से में हो सकती है। इस नाम सोरायसिस है।

क्या है सोरायसिस

अमरीका के एक फ़ाउंडेशन के मुताबिक, इसमें त्वचा पर लाल चकत्ते पड़ने शुरू हो जाते हैं। आमतौर पर इसका असर सबसे ज्यादा कोहनी के बाहरी हिस्से और घुटने पर देखने को मिलता है। वैसे इसका असर शरीर के किसी भी हिस्से पर हो सकता है। कुछ लोगों का कहना है, कि सोरायसिस में जलन भी होती है और खुजली भी। सोरायसिस का संबंध कई खतरनाक बीमारियों मसलन, डायबिटीज़, दिल से जुड़ी बीमारियों और अवसाद से भी है।

सोरायसिस पांच तरह के होते हैं।

1. प्लाक सोरायसिस : जो सबसे सामान्य प्रकार है। इसमें शरीर पर लाल चकत्ते पड़ जाते हैं।

2. ग्यूटेट सोरायसिस : ये शरीर पर दानों के रूप में नज़र आता है।

3. इन्वर्स सोरायसिस : शरीर के जो हिस्से मुड़ते हैं , वहां पर इसका सबसे ज़्यादा असर देखने को मिलता है।

4. पस्ट्युलर सोरायसिस : इसमें लाल चकत्तों के इर्द-गिर्द सफेद चमड़ी जमा होने लगती है।

5. एरिथ्रोडर्मिक सोरायसिस : यह सोरॉसिस का सबसे ख़तरनाक रूप है जिसमें खुजली के साथ तेज़ दर्द भी होता है।

क्या है इसका इलाज?

सोरायसिस आमतौर पर किसी को भी हो सकती है। इसके पीछे का कोई कारण वैज्ञानिक अभी तक पता नहीं लगा पाए है। लेकिन सोरायसिस को नियंत्रण किया जा सकता है। इसको हम तीन चरणों में नियंत्रित कर सकते है।

1. टॉपिकल: इसमें प्रभावित जगह पर क्रीम और तेल लगाना शामिल हैं

2. फ़ोटोथेरेपी: अल्ट्रावायलेट किरणों से इलाज

3. सिस्टेमिक: दवा या इंजेक्शन

क्या हैं इसके बचाव?

1. शरीर को साफ़-सुथरा रखना और ख़ुद का ध्यान रखना

2. स्वस्थ भोजन और दिनचर्या

3. तनाव से दूर रहना

 

 

Leave a comment