Lok Sabha Election:'डायनासोर की तरह विलुप्त हो जाएंगी कांग्रेस और SP', पित्रोदा पर भी राजनाथ सिंह का हमला

Lok Sabha Election:'डायनासोर की तरह विलुप्त हो जाएंगी कांग्रेस और SP', पित्रोदा पर भी राजनाथ सिंह का हमला

Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव 2024 के तहत दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल को होगा। इस बीच, विभिन्न सीटों पर राजनीतिक दलों के वरिष्ठ नेताओं द्वारा लगातार रैलियां की जा रही हैं। इसी क्रम में गुरुवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उत्तर प्रदेश के लखीमपुर में एक चुनावी रैली को संबोधित किया। इस रैली में उन्होंने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर बड़ा हमला बोला और कहा कि जिस तरह से कांग्रेस और सपा चल रही है, ये जल्द ही राजनीति से डायनासोर की तरह विलुप्त हो जाएंगी।

सिर्फ बीजेपी ही अपने वादों पर काम करती है-राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जनसभा में कहा कि वो दिन करीब आ गए हैं जब समाजवादी पार्टी और कांग्रेस अतीत की बात हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि बीजेपी ही एक ऐसी पार्टी है जो अपने वादों पर काम करती है। इस दौरान राजनाथ सिंह ने रक्षा, आंतरिक सुरक्षा, अर्थव्यवस्था और विकास के मामले में भारत के विकास पर भी बात की। उन्होंने कहा कि रामलला अब कुटिया से निकलकर अपने राजमहल में चले गए हैं, जिससे पता चलता है कि भारत में रामराज्य की शुरुआत हो चुकी है।

सैम पित्रोदा ने भी बोला हमला

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा द्वारा विरासत कर पर दी गई सलाह पर निशाना साधा है। उन्होंने लोगों को सावधान करते हुए कहा कि कोई भी भारतीय परिवार अपने मुखिया की मृत्यु के बाद अपनी संपत्ति का 55 प्रतिशत हिस्सा नहीं छोड़ सकता। आपको बता दें कि सैम पित्रोदा ने कहा था कि अमेरिका में कोई भी व्यक्ति अपने बच्चों को 45 फीसदी रकम ट्रांसफर कर सकता है। 55 फीसदी हिस्सा सरकार लेती है। उन्होंने भारत में भी ऐसे कानून की सलाह दी थी।

Leave a comment