क्या होता है DDOS अटैक? जिस वजह से फेसबुक – इंस्टा का सर्वर हुआ था डाउन!

क्या होता है DDOS अटैक? जिस वजह से फेसबुक – इंस्टा का सर्वर हुआ था डाउन!

DDOS Attack: मंगलवार की रात अचानक फेसबुक, इंस्टाग्राम, थ्रेड्स और मैसेंजर कुछ देर के लिए अचानक काम करना बंद कर दिए। लोगों के पेज रिफ्रेश ही नहीं हो रहे थे। यूजर्स को लगने लगा था कि उनका अकाउंट हैक हो गया है। ये समस्या सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि दुनियाभर में देखने को मिली। लगभग एक घंटे के बाद सर्विस फिर से काम करने लगी।

आउटेज ट्रैकिंग वेबसाइट की अगर माना जाए तो फेसबुक के लिए लगभग 3,00,000 से ज्यादा लोगों ने आउटेज की शिकायत की, तो दूसरी तरफ इंस्टाग्राम के डाउन होने की शिकायत लगभग 20,000 से ज्यादा लोगों ने की थी। कंपनी ने अबतक ये नहीं बताया है कि उनके प्लेटफॉर्म पर इतने बड़े आउटरेज का क्या कारण था लेकिन माना जा रहा है कि ये DDOS अटैक के वजह से ऐसा हुआ ऐसे में आपके मन में सवाल उठ रहा होगा कि आखिर DDOS अटैक होता क्या है?

क्या होता है DDOS?

दरअसल, ये एक तरह का साइबर अटैक होता है जिसमें सर्वर में बहुत सारे लोग एक साथ लॉगिन करने की कोशिश करते हैं, जो उसकी तय क्षमता से बहुत ज्यादा होता है। यही नहीं, उनमें ज्यादातर यूजर फेक भी होते हैं। DDOS अटैक BOTS के जरिए किया जाता हैं, जो एक तरह का कंप्यूटर रोबोट होता हैं। इसे साइबर टर्म में यूजर अटैक कहते हैं।

इन एप्स ने काम करना किया बंद

हालांकि इंस्टाग्राम और फेसबुक के बंद होने के बाद भी व्हाट्सप सही तरीके से काम रहा था। दुनियाभर में ये सर्विस बंद हुई थी। लोगों का कहना था कि ये दोनों सोशल मीडिया चलाने पर खुद ही लॉगआउट हो गए। तो कई लोगों ने इनका सेशन एक्सपायर होने की बात की। इन ऐप्स से जुड़े ऐप मैसेंजर और थ्रेड्स ने भी काम करना बंद कर दिया था।

Leave a comment