स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को लेकर क्या बोले सदानंद सरस्वती, इन पर लगाए गंभीर आरोप

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को लेकर क्या बोले सदानंद सरस्वती, इन पर लगाए गंभीर आरोप

Swami Sadanand Statement:शंकाराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद इन दिनों कानूनी अड़चन का सामना कर रहे हैं। उन पर लगे यौन शोषण के आरोप ने सनसनी फैला दी है। इस मामले में अब दूसरे शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने अविमुक्तेश्वरानंद पर लगे आरोपों को पूरी तरह खारिज कर दिया है।

स्वामी सदानंद सरस्वती ने कहा कि यह एक सुनियोजित साजिश है। सनातन धर्म के आचार्यों को बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है। खासकर तब जब गौ हत्या जैसे संवेदनशील मुद्दों को उठाते हैं।

क्या बोले स्वामी सदानंद 

स्वामी सदानंद सरस्वती ने कहा कि अविमुक्तेश्वरानंद पर लगे आरोप पूरी तरह झूठा और बेबुनियाद है। उन्होंने कहा कि कि जब कोई आचार्य गौ हत्या या सनातन सिद्धांतों की बात करता है, तो उसे भटकाने और बदनाम करने का प्रयास शुरू हो जाता है। उन्होंने यह भी साफ किया कि अविमुक्तेश्वरानंद की नियुक्ति वैधानिक प्रक्रिया के आधार पर हुई है। इसलिए उन पर सवाल नहीं उठाया जा सकता है। स्वामी सदानंद सरस्वती ने कहा कि ग्रामीणों इलाकों में सुविधाओं की कमी के कारण प्रलोभन देकर धर्मांतरण कराया जा रहा है।

सनातन को कोई खत्म नहीं...

स्वामी सदानंद सरस्वती ने कहा कि हिंदू और सनातन धर्म को कोई खत्म नहीं कर सकता। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि इतिहास गवाह है कि तमाम प्रयासों के बावजूद सनातन परंपरा खत्म नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि देश में न्याय मिलने में अत्यधिक विलंब होता है, जो स्वयं में अन्याय है, यदि जरूरत पड़े तो संविधान कर न्याय प्रक्रिया तेज किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि संविधान में सौ से ज्यादा बार संशोधन हो चुका है, तो देशहित में बदलाव से परहेज क्यों? 

Leave a comment