Search KhabarFast

Press ESC to close

चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव ने तोड़ी चुप्पी, कहा- बदले की भावना से की गई कार्रवाई

चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव ने तोड़ी चुप्पी, कहा- बदले की भावना से की गई कार्रवाई

Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में अभिनेता राजपाल यादव ने शनिवार को मुंबई में अपने वकील भास्कर उपाध्याय के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने अपने ऊपर लगे आरोपों पर सफाई दी और पूरे मामले को विस्तार से समझाया। राजपाल यादव ने बताया कि उन्होंने फिल्म Ata Pata Laapata के लिए निवेश के तौर पर एम/एस मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के माधव गोपाल अग्रवाल से 5 करोड़ रुपये उधार लिए थे। उनके वकील के मुताबिक, इस रकम पर बहुत ज्यादा ब्याज लगाया गया, जिसके कारण कुल राशि बढ़कर 10.40 करोड़ रुपये हो गई।

वकील भास्कर पर लगाया आरोप

वकील भास्कर उपाध्याय ने आरोप लगाया कि माधव गोपाल अग्रवाल का इरादा सिर्फ पैसे लेना नहीं था, बल्कि वह राजपाल यादव को जेल भेजना चाहते थे। उन्होंने दावा किया कि साल 2018 में राजपाल यादव ने अदालत में सुरक्षा राशि जमा की थी और अपनी संपत्ति के कागजात भी देने को तैयार थे, लेकिन शिकायतकर्ता ने इसे स्वीकार नहीं किया।

बदले की भावना से की गई  कार्रवाई- राजपाल यादव

वकील ने कहा कि उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि वे राजपाल को जेल नहीं भेजना चाहते थे, लेकिन यह सच नहीं है। अगर वे सुरक्षा राशि ले लेते, तो मामला 2018 में ही खत्म हो जाता। उन्होंने ये भी आरोप लगाया कि शिकायतकर्ता अभिनेता की छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस में राजपाल यादव ने कहा कि यह कार्रवाई बदले की भावना से की गई है। उन्होंने दावा किया कि उनसे कहा गया था, “अगर 10.40 करोड़ रुपये नहीं दिए तो तुम्हारा एक-एक इंच बेच देंगे।” हालांकि उन्होंने कहा कि उनके पास इस बात की कोई रिकॉर्डिंग नहीं है।

चर्चा में राजपाल यादव की नई फिल्म

राजपाल यादव ने साफ किया कि उनका किसी को ठगने या गलत तरीके से बचने का कोई इरादा नहीं है। इस मामले के अलावा राजपाल यादव अपनी आगामी फिल्म भूत बांग्ला को लेकर भी चर्चा में हैं। इस फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन Priyadarshan ने किया है और इसमें वामिका गब्बी भी अहम भूमिका में हैं। यह फिल्म 10 अप्रैल 2026 को रिलीज होगी। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Mirzapur Collection Day: कालीन भैया का भौकाल थिएटर में भी कायम, पहले ही वीकेंड में वर्ल्डवाइड 100 करोड़ के पार पहुंचा 'मिर्जापुर: द मूवी' का कलेक्शन

Mirzapur Box Office Collection: पंकज त्रिपाठी अभिनीत वेब सीरीज 'मिर्जापुर: द मूवी' को भारत में एक अनोखा प्रयोग कहा जा रहा है। क्योंकि यह फिल्म 2026 की सबसे बड़ी बॉक्स ऑफिस सफलताओं में से एक बनकर उभरी है। व्यापार विश्लेषक तरण आदर्श के अनुसार, फिल्म ने शानदार ओपनिंग वीकेंड दर्ज किया है और हिंदी में पहले तीन दिनों में 96.85 करोड़ रुपये की कमाई की है।

दिल्ली के सत्य निकेतन PG हादसे पर सोनू सूद ने जताई चिंता, छात्रों के लिए की सुरक्षित और सस्ते हॉस्टल की मांग

Sonu Sood on Satya Niketan PG incident: दिल्ली में सत्य निकेतन भवन गिरने से सात लोगों की मौत हो गई। इसी बीच, निर्माण एवं सुरक्षा नियमों के अनुपालन पर सवाल उठाते हुए बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने मंगलवार को शहरों में छात्रों के लिए सुरक्षित और किफायती आवास की मांग की।

Bigg Boss 20: प्रियंका चोपड़ा और मैरी कॉम की दोस्ती बरकरार, 'बिग बॉस 20' के कंटेस्टेंट्स को दी वॉर्निंग; बोलीं - इनका नॉकआउट बहुत भारी...

बॉक्सिंग रिंग में अपनी उपलब्धियों के लिए मशहूर मैरी कॉम अब बिग बॉस के घर में अगले 105 दिन बिताने वाली है। इस दौरान उन्हें एक बिल्कुल अलग तरह की चुनौती का सामना करना पड़ेगा। लेकिन इस बीच उनका हौसला बढ़ाते हुए बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने उन्हें एक खास संदेश भेजा है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast