Search KhabarFast

Press ESC to close

खामेनेई की मौत के बाद पाकिस्तान में उबाल! अमेरिकी कॉन्सुलेट पर हमला;17 की मौत

खामेनेई की मौत के बाद पाकिस्तान में उबाल! अमेरिकी कॉन्सुलेट पर हमला;17 की मौत

Protest Aganist America:ईरान के सु्प्रीम लीडर खामेनेई की अमेरिका और इजरायल के हमले में मौत हो गई है। मौत के बाद 40 दिनों के शोक का ऐलान किया गया है। खामेनेई की मौत के बाद ईरान के लोग सड़क पर उतर चुके हैं। इसी बीच विरोध प्रदर्शन की चिंगारी पाकिस्तान तक पहुंच गई है। 
 
पाकिस्तान में लोगों ने अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के बाहर प्रदर्शन किया। जानकरी के मुताबिक माई मोलाची से सुल्तानाबाद जाने और आने वाले दोनों रास्तों को जाम कर दिया गया। बताया जा रहा है कुछ प्रदर्शनकारियों ने कॉन्सुलेट के अंदर घुस कर तोड़फोड़ की। 
 
14 लोगों की मौत 
 
बताया जा रहा है कि पाकिस्तान में हुए इस प्रदर्शन में 14 लोगों की मौत हो गई। जबकि 20 लोग घायल बताए जा रहे हैं। भीड़ को काबू करने के लिए सुरक्षाबलों ने गोली भी चलाई। एक रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे और भीड़ को तितर-बितर करने का प्रयास किया। फिलहाल कॉन्सुलेट के पास स्थिति संवेदनशील बनी हुई है और अधिकारियों ने लोगों से शांति बनाए रखने का आग्रह किया है। वहीं, घटना के बाद स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां नजर बनाए हुए है। 
 
खामेनेई की हुई मौत 
 
दरअसल, अमेरिका और ईरान के बीच तनाव का कारण कोई नया है। परमाणु संवर्धन के मुद्दे पर दोनों देश आमने-सामने है। अमेरिका ने ईरान को अपने परमाणु कार्यक्रम को पूरी तरह रोकने का कह रहा है। जबकी ईरान अपना परमाणु संवर्धन कार्यक्रम पूरी तरह रोकने के लिए तैयार नहीं है। परमाणु समझौते को लेकर अमेरिका और ईरान के बीच कई वार्ताएं भी हुई लेकिन बात बनी नही। जिसके बाद 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल ने साझा ऑपरेशन चलाकर ईरान पर हमला किया। हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत हो गई है।        

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

समुद्री लुटेरे और वॉर...अब जहाजों की सुरक्षा होगी और भी पुख्ता, सरकार देगी करोड़ों का बीमा कवर

Government Marine Insurance Pool: वैश्विक तनाव और समुद्री जोखिमों के बीच भारत सरकार ने शिपिंग उद्योग को मजबूत सुरक्षा कवच प्रदान करने का बड़ा फैसला लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने शनिवार को भारत मैरीटाइम इंश्योरेंस पूल (Bharat Maritime Insurance Pool - BMI Pool) बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।

Iran-US News:‘खत्म हुई होर्मुज स्ट्रेट की दिक्कत’ डोनाल्ड ट्रंप ने किया बड़ा दावा

Iran-US News: US और ईरान के बीच मतभेदों पर US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अगर कोई मतभेद हैं, तो हमें उन्हें सुलझाना होगा। मुझे नहीं लगता कि बहुत ज़्यादा बड़े मतभेद हैं। उन्होंने कहा कि यह दुनिया के लिए एक बहुत बड़ा और शानदार दिन होगा क्योंकि ईरान ने अभी-अभी घोषणा की है कि होर्मुज स्ट्रेट पूरी तरह से खुल गया है और बिजनेस और पूरे रास्ते के लिए तैयार है। लेकिन दुनिया की सबसे बड़ी नेवी के साथ, दुनिया की अब तक की सबसे बड़ी मिलिट्री के साथ, हमने नेवल ब्लॉकेड बनाया है। मेरे पहले टर्म में, हमने इसे बनाया था। हम ईरान के मामले में तब तक पूरी ताकत और असर में रहेंगे जब तक ईरान के साथ हमारा ट्रांजैक्शन 100% पूरा और पूरी तरह से साइन नहीं हो जाता।

'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज' में ईरानी गनबोट्स ने टैंकर पर बरसाईं गोलियां, पूरे इलाके में बढ़ा तनाव

Strait Of Hormouz: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में एक बार फिर तनाव बढ़ गया है। ब्रिटिश सेना ने 18 अप्रैल को पुष्टि की कि ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स की 2 गनबोट्स ने उस टैंकर पर फायरिंग की, जो इस समुद्री मार्ग से गुजर रहा था। वहीं, यूके मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस सेंटर ने कहा कि टैंकर और उसमें सवार चालक दल को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें