Search KhabarFast

Press ESC to close

‘पूरा देश तेज रफ्तार से आगे बढ़ रहा है और TMC बंगाल को पीछे धकेलने में लगी हुई है’ ममता बनर्जी पर जमकर बरसे पीएम मोदी

‘पूरा देश तेज रफ्तार से आगे बढ़ रहा है और TMC बंगाल को पीछे धकेलने में लगी हुई है’ ममता बनर्जी पर जमकर बरसे पीएम मोदी

PM Modi in West Bengal: पश्चिम बंगाल के आसनसोल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक जनसभा को संबोधित करते टीएमसी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, "आप सभी का जोश बता रहा है कि पश्चिम बंगाल में परिवर्तन की ताजा हवा चल रही है। बंगाल में परिवर्तन पत्थर की लकीर बन चुका है। पूरा आसनसोल और बंगाल परिवर्तन चाहता है। बंगाल में TMC के पाप का घड़ा भर चुका है। बंगाल में अगली सरकार डबल इंजन की सरकार बनेगी। 4 मई के बाद बंगाल विकास के एक नए युग में प्रवेश करेगा। बंगाल की प्रगति के लिए TMC से मुक्ति जरूरी है। आज जब पूरा देश तेज रफ्तार से आगे बढ़ रहा है तब TMC बंगाल को पीछे धकेलने में लगी हुई है। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "आप सभी का जोश बता रहा है कि पश्चिम बंगाल में परिवर्तन की ताजा हवा चल रही है। बंगाल में परिवर्तन पत्थर की लकीर बन चुका है। पूरा आसनसोल और बंगाल परिवर्तन चाहता है। बंगाल में TMC के पाप का घड़ा भर चुका है। बंगाल में अगली सरकार डबल इंजन की सरकार बनेगी। 4 मई के बाद बंगाल विकास के एक नए युग में प्रवेश करेगा। बंगाल की प्रगति के लिए TMC से मुक्ति जरूरी है। आज जब पूरा देश तेज रफ्तार से आगे बढ़ रहा है तब TMC बंगाल को पीछे धकेलने में लगी हुई है।

बंगाल को TMC का कुशासन नहीं बल्कि भाजपा का सुशासन चाहिए- पीएम मोदी 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यहां कांग्रेस और वामपंथी शासन ने सब तबाह कर दिया। आप सभी ने TMC पर विश्वास किया था कि TMC कुछ करेगी लेकिन इन्होंने बंगाल के साथ निर्ममता की सारी हदे पार कर दी। बंगाल को TMC का कुशासन नहीं बल्कि भाजपा का सुशासन चाहिए।

4 मई के बाद निर्मम सरकार जाएगी और भाजपा सरकार आएगी- पीएम मोदी 

जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार इस इलाके के विकास में लगी है। यहां औद्योगीकरण में मदद और स्टील प्लांट के विस्तार के लिए 45 हजार करोड़ से ज्यादा खर्च किए गए हैं। आपका स्वास्थ्य हमारी प्राथमिकता है। 4 मई के बाद निर्मम सरकार जाएगी और भाजपा सरकार आएगी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

चार धाम यात्रा शुरू...श्रद्धालुओं में दिखा उत्साह, प्रशासन पूरी तरह तैयार

रविवार, 19 अप्रैल से चार धाम यात्रा की शुरुआत हो चुकी है। इस दिन यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। इसके बाद केदारनाथ धाम 22 अप्रैल को और बद्रीनाथ धाम 23 अप्रैल को खुलेगा।

Aaj Ka Mausam: बदलते मौसम ने बढ़ाई चिंता, दिल्ली में गर्मी और बंगाल में बारिश का अलर्ट; यहां देखें देशभर का वेदर अपडेट

IMD Weather Update: दिल्ली में अगले कुछ दिनों में तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है, जबकि पश्चिम बंगाल में भारी बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के ताजा अपडेट के अनुसार, उत्तर-पश्चिम भारत में गर्मी बढ़ रही है, वहीं पूर्वी और उत्तर-पूर्वी हिस्सों में अस्थिर मौसम बना हुआ है।

PM Modi Nation Address: पीएम मोदी ने देश की महिलाओं से मांगी माफी, कहा- नारी अपना अपमान कभी नहीं भूलती

PM Modi Nation Address:  महिला आरक्षण बिल को लेकर प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष की जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज भारत का हर नागरिक देख रहा है कि कैसे भारत की नारी शक्ति की उड़ान को रोक दिया गया। उनके सपनों को बेरहमी से कुचल दिया गया। हमारे भरसक प्रयास के बावजूद हम सफल नहीं हो पाए। नारी शक्ति वंदन अधिनियम में संशोधन नहीं हो पाया। इसके लिए मैं देश की माताओं-बहनों से क्षमा प्रार्थी हूं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें