Search KhabarFast

Press ESC to close

Kal ka Mausam: कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, 80 किमी प्रति घंटे तक चल सकती हैं हवाएं

Kal ka Mausam: कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, 80 किमी प्रति घंटे तक चल सकती हैं हवाएं

Kal Ka Mausam: देश में मानसून की दस्तक के साथ ही मौसम ने करवट लेना शुरू कर दिया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 5 जून के लिए बड़ा मौसम अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार उत्तर भारत, पूर्वी भारत और पहाड़ी राज्यों समेत कई राज्यों में भारी बारिश, तेज आंधी और बिजली गिरने की संभावना है। कई इलाकों में 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

मौसम वैज्ञानिकों ने क्या कहा?

मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में मौसम खराब रहने की संभावना है। कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हो सकती है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ और अरब सागर में बने ऊपरी वायु चक्रवाती परिसंचरण के कारण मौसम में यह बदलाव देखने को मिल रहा है। इसके प्रभाव से कई राज्यों में तेज बारिश और आंधी का दौर शुरू हो सकता है।

Also read: मानसून की दस्तक शुरू...केरल पहुंचा बारिश का कारवां, जानें कब आपके शहर में होगी बारिश

दिल्ली में 5 जून को होगी बारिश

दिल्ली में 5 जून को बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है। यहां हवा की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। राजधानी में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। उत्तर प्रदेश में मेरठ, लखनऊ, कानपुर, आगरा, मथुरा, बरेली, सीतापुर, शाहजहांपुर और कई अन्य जिलों में भारी बारिश और तेज आंधी की चेतावनी दी गई है। यहां हवाओं की रफ्तार 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

इन राज्यों में कैसा रहेगा मौसम

बिहार के पटना, गया, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, पूर्णिया, कटिहार और भागलपुर समेत कई जिलों में भी भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं झारखंड के रांची, धनबाद, बोकारो और दुमका समेत कई जिलों में बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना जताई गई है। उत्तराखंड के देहरादून, नैनीताल, चमोली, हरिद्वार और पिथौरागढ़ जैसे जिलों में भी तेज बारिश और तूफान की चेतावनी है। पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन और सड़क बाधित होने का खतरा बना रह सकता है। मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों पर जाने से बचें, पेड़ों और बिजली के खंभों के नीचे खड़े न हों तथा मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पर नजर बनाए रखें। प्रशासन को भी अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए गए हैं।

Also read: मानसून की दस्तक शुरू...केरल पहुंचा बारिश का कारवां, जानें कब आपके शहर में होगी बारिश

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

NHAI का बड़ा फैसला, ये FASTag किए जाएंगे ब्लैकलिस्ट

देशभर में FASTag आधारित टोल कलेक्शन सिस्टम को अधिक पारदर्शी और विश्वसनीय बनाने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने सभी FASTag जारी करने वाले बैंकों को निर्देश दिया है कि वे अपने रिकॉर्ड में दर्ज वाहन पंजीकरण संख्या (Vehicle Registration Number- VRN) का तत्काल सत्यापन करें।

6 हजारी की सैलरी पर हुई थी नियुक्ति, अवैध कमाई से बना डाला करोड़ों का सम्राज्य, विजिलेंस अधिकारी रह गए हक्के-बक्के

Odisha News:ओडिशा के कंधमाल से सरकारी इंजीनियर की आय से अधिक संपत्ति का मामला सामने आया है। जिसके बाद विजिलेंस विभाग ने कार्रवाई की है। बलिगुड़ा स्थिति एकीकृत जनजातीय विकास एजेंसी में असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के पद पर कार्यरत बैकुंठ नाथ बेहरा के विभिन्न पर छापेमारी के दौरान करोड़ों की संपत्ति मिली।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast