Weather-Update: 14 राज्यों में बारिश का कहर, IMD ने 2 जून तक जारी की चेतावनी

Weather-Update: 14 राज्यों में बारिश का कहर, IMD ने 2 जून तक जारी की चेतावनी

IMD Heavy Rain Alert: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 28मई से 2जून 2025तक देश के 14राज्यों में आंधी, बिजली गिरने और तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। यह पूर्वानुमान उत्तर भारत, दक्षिण भारत, पूर्वोत्तर भारत, पूर्वी और मध्य भारत के विभिन्न हिस्सों में प्रभावी रहेगा। ऐसे में मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी है। क्योंकि कुछ क्षेत्रों में अत्यधिक भारी वर्षा और तूफानी हवाओं की संभावना है।

IMD ने जारी की चेतावनी

दरअसल, बीते कुछ समय में देशभर में मौसम ने करवट ले ली है। मॉनसून की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में IMD ने उत्तर भारत के जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, और राजस्थान में 02जून तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। IMD ने बताया कि इस दौरान गरज-चमक के साथ 50-70किमी/घंटा की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलेगी। इसी के साथ हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश के साथ ओलावृष्टि की भी आशंका है।

IMD ने आगे बताया कि दक्षिण भारत के केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी में 02जून तक भारी से अत्यधिक भारी बारिश की संभावना है। तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में भी गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान 40-50किमी/घंटा की तेज हवाएं भी चल सकती हैं। इसके अलावा पूर्वोत्तर भारत के असम, मेघालय, और मिजोरम में अगले सात दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान गरज-चमक और बिजली गिरने की भी संभावना है। इसके साथ ही पूर्वी और मध्य भारत के ओडिशा, झारखंड, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल में 31मई तक बारिश और आंधी की स्थिति बनी रहेगी।

तापमान में वृद्धि के बाद आएगी गिरावट

मौसम विभाग की मानें तो उत्तर भारत में अगले दो दिनों तक तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है। लेकिन इसके बाद 4-5 दिनों में तापमान में गिरावट आएगी। वहीं, मध्य भारत में अगले तीन दिनों तक तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। लेकिन बाद में 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। पूर्वी भारत में अगले पांच दिनों तक तापमान स्थिर रहेगा।

Leave a comment