
Wayanad Results: प्रियंका गांधी ने केरल की वायनाड लोकसभा उपचुनाव में अपनी पहली चुनावी पारी में शानदार बढ़त हासिल की है। उन्होंने न केवल अपनी पार्टी को मजबूती दी, बल्कि अपने भाई राहुल गांधी को भी पीछे छोड़ दिया है। प्रियंका की जीत का अंतर अब चार लाख से भी ज्यादा हो चुका है, जो राहुल गांधी की 2024में वायनाड से मिली जीत के अंतर से कहीं बड़ा है।
प्रियंका की बढ़त, CPI और BJPके उम्मीदवारों से भी आगे
चुनाव आयोग के अनुसार, प्रियंका गांधी को वायनाड उपचुनाव में छह घंटे की मतगणना के बाद चार लाख से ज्यादा वोटों की बढ़त मिल चुकी है। दोपहर तक प्रियंका को छह लाख से अधिक वोट मिल चुके थे। वहीं, दूसरे नंबर पर सीपीआई के उम्मीदवार थे, जिन्होंने 2,09,906वोट हासिल किए। बीजेपी की नव्या हरिदास को 1,09,202वोट मिले हैं।
प्रियंका की बढ़त पर कांग्रेस की सहयोगी पार्टी इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) और तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने उम्मीद जताई है कि प्रियंका आगामी लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी से भी ज्यादा वोट हासिल करेंगी और रिकॉर्ड अंतर से जीतेंगी। रेवंत रेड्डी ने कहा, "प्रियंका गांधी के लिए वायनाड में शुरुआती रुझान बहुत सकारात्मक हैं। वायनाड के लोग आज उनके लिए जीत का अंतर बढ़ाएंगे, और प्रियंका जी शानदार जीत के साथ संसदीय शुरुआत करेंगी।"
प्रियंका की ऐतिहासिक शुरुआत
2019में राहुल गांधी ने वायनाड से 4,31,770वोटों से जीत हासिल की थी, लेकिन 2024में उनका जीत का अंतर घटकर 3,64,422वोट रह गया। इस बार पार्टी ने प्रियंका गांधी को उपचुनाव में उम्मीदवार बनाया, और अब प्रियंका ने अपनी जीत से राहुल गांधी के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है।
Leave a comment