अपनी शादी में लगवाना चाहते हैं बॉलीवुड सितारों के ठुमके, तो जान ले इनकी डांस करने की फीस

अपनी शादी में लगवाना चाहते हैं बॉलीवुड सितारों के ठुमके, तो जान ले इनकी डांस करने की फीस

Entertainment:  अगर किसी शादी में बॉलीवुड सितार की एंट्री हो जाए तो शादी मेंचार चांद लग जाते है। लेकिन इनको शादी में बुलाना इतना आसान नहीं होता है। हालांकि कई लोग अपनी शादी को आलीशान और यादगार बनाने के लिए बॉलीवुड सेलिब्रिटी की डांस परफॉर्मेंस आयोजित करते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि एक परफॉरमेंस में सितारे कितनी फीस लेते है। नहीं तो चलिए आपको बताते है।

कैटरीना कैफ

फिल्मों में कैटरीना कैफ के डांस का जादू दर्शकों के सिर चढ़कर बोलता है। वहीं शादियों में भी कैट का डांस काफी डिमांड में रहता है। उनकी फीस की बात करें तो वो एक शादी में परफॉर्म करने के 3से 3.5करोड़ रुपए तक चार्ज करती हैं।

शाहरुख खान

बॉलीवुड के किंग खान कहे जाने वाले शाहरुख खान की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाती हैं। वहीं शादियों में भी शाहरुख डिमांड में रहते हैं। वहीं शादियों में उनकी एक डांस परफॉरमेंस की फीस 3करोड़ रुपए होती है।

रणबीर कपूर

चॉकलेटी बॉय रणबीर कपूर अपनी डांस परफॉरमेंस से लोगों को दीवाना बना देते हैं। शादियों में भी वो काफी डिमांड में रहते हैं। जिसके लिए वो लगभग 2करोड़ रुपए फीस चार्ज करते हैं।

सलमान खान

सलमान खान बॉलीवुड में जाना माना नाम हैं। फिल्मों के अलावा वो बर्थडे पार्टी और शादियों में भी लोगों को एंटरटेन करते हैं। जिसमें उनकी एक परफॉरमेंस की फीस लगभग 1करोड़ रुपए होती है।

रणवीर सिंह

बॉलीवुड के एनर्जी बूस्टर रणबीर सिंह शादियों और प्राइवेट पार्टियों में भी अपने बेहतरीन डांस से लोगों को अपना दीवाना बना देते हैं। प्राइवेट फंक्शन्स में अपनी एक परपॉर्मेंस के लिए वो 1करोड़ फीस चार्ज करते हैं।

दीपिका पादुकोण

बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के अनुसार दीपिका पादुकोण शादी में डांस परफॉर्मेंस के लिए 1करोड़ रुपए फीस चार्ज करती हैं। दीपिका एक शानदार डांस परफॉर्मर हैं।

ऋतिक रोशन

अपने डांसिंग स्किल्स से ऋतिक रोशन लोगों के दिलों पर राज करते हैं। वहीं ऋतिक प्राइवेट शादियों में भी काफी पॉपुलर हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो वो शादियों में एक परफॉर्मेंस के 2.5करोड़ रुपए तक चार्ज करते हैं।

प्रियंका चोपड़ा

ग्लोबल स्टार बन चुकीं प्रियंका चोपड़ा की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। देश हो या विदेश प्रियंका के चाहने वालों की कोई कमी नहीं है। उनकी शादियों में डांस परफॉरमेंस की फीस की बात करें तो वो एक परफॉर्मेंस के लिए 2.5करोड़ रुपए तक चार्ज करती हैं।

अक्षय कुमार

फिल्मों के अलावा भी बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार की इनकम के कई सोर्स हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो अक्षय शादियों में कुछ मिनट की परफॉर्मंस के लिए 2.5करोड़ रुपए तक फीस चार्ज करते हैं।

मलाइका अरोड़ा

मलाइका शादियों में भी अपनी परफॉर्मेंस से चार चांद लगा देती हैं। जिसके लिए वो 30लाख रुपए तक चार्ज करती हैं।

Leave a comment