WALKING BENEFITS: सुबह-शाम वॉक करने से मिलेंगे अनगिनत लाभ, बीमारियों से रहेंगे मुक्त

WALKING BENEFITS: सुबह-शाम वॉक करने से मिलेंगे अनगिनत लाभ, बीमारियों से रहेंगे मुक्त

नई दिल्ली:  सुबह के समय वॉक करना हमारे शरीर के लिए बहुत ही लाभदायक माना जाता हैं वॉक करने से हमें कई स्वास्थ्य लाभ भी होते हैं। सुबह या शाम की सैर शारीरिक गतिविधि को हर रोजाना करना चाहिए। रोज पैदल चलने से अनेक बीमारियों से बचे रहते हैं। लेकिन हम कभी-कभी लापरवाही और आलस करने की वजह से सुबह की वॉक नहीं करते यह हमें कई प्रकार की बीमारियों की चपेट में आ जातें हैं।

कहा जाता हैं कि रोज सुबह उठने के बाद हमें पैदल जरूर चलना चाहिए, यह आदत हमें कई प्रकार की बीमारियों से बचाए रखने में मदद करती है। इससे आप कई तनावों और चिताओं से मुक्त रहते हैं। इसलिए आज हम आपको इसके बारे में बतातें हैं कि रोजाना 30 मिनट तक वॉक करने से आप अपनी सेहत को किस प्रकार से मेंटेन रख सकते हैं और किस तरह बीमारियों को दूर भगा सकते हैं।

वजन को मेंटेन रखना

अगर आप बढ़े हुए वजन से परेशान हैं तो आप चाहतें कि बढ़े हुए वजन को कम कैसे किया जाएं तो रोजाना सुबह-शाम 30 मिनट तक वॉक करें। यह ना केवल आपकी पेट को कम करेगा, बल्कि वजन को नियंत्रित बनाए रखने में भी काफी मददगार साबित होगा। इसके साथ ही कई बीमारियों को भी दूर रखेंगा।

मांसपेशियों और हड्डियों को मजबूत बनाना

रोजाना चलना एक सबसे अच्छा और सरल व्यायाम है जो मांसपेशियों का निर्माण करता है और मजबूत हड्डियों को बनाए रखने में मदद कर सकता है। पैदल चलना हड्डियों को इसलिए मजबूती प्रदान कर सकता है, क्योंकि पैदल चलने के कारण शरीर की लगभग सभी हड्डियों की एक्सरसाइज हो जाती है यह हड्डी और मांसपेशियों की ताकत, समन्वय और संतुलन में सुधार कर सकता है। साथ ही रोजाना 30 मिनट तक वॉक करना स्वास्थ्य और गतिशीलता में सुधार करता हैं।

दिल को स्वस्थ रखना

दिल को स्वस्थ बनाए रखने के लिए रोजाना 30 मिनट तक पैदल चलने से आप अपने दिल को हेल्दी रख सकते हैं। पैदल चलने से दिल को  सकारात्मक फायदा मिलता है। पैदल चलने के कारण ब्लड सर्कुलेशन में होने वाले अच्छे प्रभाव का नतीजा ही हृदय रोगों से बचाए रखने के लिए मददगार साबित होता है। पैदल चलने की तरह कार्डियो व्यायाम कोलेस्ट्रॉल, रक्तचाप, मधुमेह, मोटापा, तनाव, सूजन और मानसिक तनाव जैसे हृदय जोखिम कारकों को कम कर सकता है। इसलिए नियमित रूप से पैदल चलने की आदत अपने जीवन में जरूर शामिल करें।

दिमाग

दिमाग को दुरुस्त बनाए रखने के लिए 30 मिनट तक पैदल चलना बहुत ही जरूरी है। और यह हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही अच्छा हैं। और यह सकारात्मक रूप से हमें प्रभावित करता है। पैदल चलने के कारण ब्लड सर्कुलेशन बहुत अच्छी तरह से होता है और यह दिमाग को भी पर्याप्त मात्रा में ब्लड की आपूर्ति करने में सक्षम हो जाता है। इसके कारण ब्रेन स्ट्रोक का खतरा भी कई गुना तक कम हो सकता है। इसलिए रोजाना सुबह और शाम को नियमित रूप से 30 मिनट पैदल चलने की आदत को अपनी दिनचर्या में जरूर अपनाएं।

मूड में सुधार

मूड में सुधार वॉक करने के सबसे प्रभावी लाभों में से एक है। जब भी आप थकान या चिड़चिड़ापन महसूस करते हैं, जिम्मेदारियों के साथ अति व्यस्त, तनावग्रस्त या चिंतित रहते हैं तो अपने आप को कुछ समय दें, सब कुछ छोड़ दें जिनमें आप शामिल हैं और 30 मिनट तक रोजाना सुबह शाम वॉकिंग करें। यह आपके दिल में हल्कापन ला सकता है। इससे आप कई तनावों और चिताओं से मुक्त भी रहेगें  खुले वातावरण में आप फ्रेंश फील करेंगे और आपके मूड में काफी सुधार होगा।

Leave a comment