
Team India Holi: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा टेस्ट मैच गुजरात के अहमदाबाद में खेला जाएगा। लेकिन मैच पहले होली के दिन इंडिया के खिलाड़ियों ने जमकर मस्ती की। होली की मस्ती में भारतीय टीम के सभी खिलाड़ी रंगों से सराबोर नजर आए। इसके साथ ही टीम इंडिया की इस मस्ती का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है।
इस वीडियो में कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव जमकर मस्ती करते हुए दिखाई दिए। वहीं विराट कोहली एक अलग अदाज देखने को मिला। उन्होंने बस में ही अन्य खिलाडियों के साथ होली खेली और डांस भी किया। यह वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। साथ ही फैंस भी इस वीडियो को पंसद कर रहे है।
अमिताभ बच्चन का गाना 'भीगे चुनरवाली रंग बरसे' पर टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी मस्ती करते हुए नजर आए। इस गाने पर कोहली डांस करते दिख रहे हैं। कोहली के पीछे कप्तान रोहित शर्मा भी नजर आते हैं, जो होली के रंग में रंगे हुए दिख रहे। जब गिल वीडियो बना रहे होते हैं और कोहली डांस में मग्न होते हैं, तब रोहित पीछे से रंग डालते दिखाई देते हैं।
बीसीसीआई ने भी टीम के कुछ फोटो शेयर किए, जिसमें खिलाड़ियों की होली दिख रही है। भारतीय खिलाड़ियों ने आपस में ही नहीं, बल्कि स्टाफ के साथ भी जमकर होली खेली। सूर्यकुमार यादव समेत सभी खिलाड़ी रंगों से सराबोर नजर आ रहे हैं।
Leave a comment