
Vinayak Chaturthi 2024: विनायक चतुर्थी भगवान गणपति जी को समर्पित है। इस दिन भगवान गणेश जी की पूजा कि जाती है। इस साल आषाढ़ माह की विनायक चतुर्थी 9 जुलाई 2024 को है। इस बारआषाढ़ विनायक चतुर्थी पर बेहद दुर्लभ संयोग बन रहा है। जिसमें बप्पा की पूजा और शुभ कार्य वालों को सुख, समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होगा। इस दिन स्त्रियां संतान की खुशहाली, तरक्की और उसकी लंबी उम्र की कामना से व्रत रखती है। इस व्रत के प्रभाव से पति को सुखमय जीवन और परिवार में शांति स्थापित होती है। वंश आगे बढ़ता है।
क्या है शुभ मुहूर्त?
आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि की शुरुआत 9 जुलाई को सुबह 6 बजकर 08 मिनट से होगी। इस तिथि की समाप्ति 10 जुलाई बुधवार को सुबह 7 बजकर 51 मिनट पर होगी। अगर शुभ पूजा मुहूर्त की बात करें तो शुभ पूजा मुहूर्त 11 बजकर 03 मिनट पर शुरू होगा और दोपहर 01 बजकर 50 मिनट तक रहेगा।
आखिर क्या है वो 3 शुभ संयोग ?
इस दिन तीन शुभ संयोग बन रहे हैं। जिसमें सिद्धी योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग शामिल है।
विनायक चतुर्थी पूजा विधि
इस दिन सुबह सूर्योदय से पहले और स्नान के बाद पूरे दिन व्रत रखने का संकल्प लेंना चाहिए। साथ ही पूजा के समय श्रद्धा के अनुसार सोने, चांदी, पीतल, तांबा या मिट्टी की भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित करनी चाहिए। इसके बाद सुगंधित चीजों से भगवान की आराधना करनी चाहिए। पूजा करते समय ॐ गं गणपतयै नम: मंत्र का जाप करना चाहिए। फिर गणेशजी की मूर्ति पर सिन्दूर चढ़ाना चाहिए। पूजा में गजानन को 21 दूर्वा चढ़ाना चाहिए। फिर लड्डुओं का भोग लगाकर आरती करनी चाहिए।
Leave a comment