विक्की कौशल की आंखों में खोई शहनाज गिल, फैंस ने अदाकारा को कहीं ये बात

विक्की कौशल की आंखों में खोई शहनाज गिल, फैंस ने अदाकारा को कहीं ये बात

नई दिल्ली: पंजाब की कटरीना के नाम से पूरे दुनिया में मशहूर शहनाज गिल अक्सर चर्चा में बनी रहती है। वहीं अदाकारा की शेयर की हुई तस्वीरे और वीडियो भी उनके फैंस को बेहद पसंद आते है। इसके साथ ही शहनाज गिल इन दिनो चैट शो देसी वाइब्स में नजर आ रही है। उनके इस शो में कई बड़े कलाकार नजर आते है। जिनसे वह खुलकर बातचीत करती है। वहीं हालिया एपिसोड में एक्टर विक्की कौशल मेहमान बनकर आए है। इसका एक वीडियों शहनाज ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर भी किया है। वीडियो में शहनाज और विक्की एक-दूसरे की आंखों में खोए हुए नजर आ रहे हैं। दोनों की बॉन्डिंग फैंस को बेहद पसंद आ रही है।

बता दें कि चैट शो के दौरान शहनाज ने विक्की कौशल के साथ एक गेम खेला। इसमें शर्त थी कि जो पहले पलक झपकाएगा वह आउट माना जाएगा। दोनों ने इस गेम के दो राउंड खेले। फर्स्ट राउंड में विक्की कौशल पलक झपका कर आउट हो गए, तो वहीं दूसरे राउंड में शहनाज की पलक पहने झपकी और वह आउट हो गईं। यह वीडियो काफी दिलचस्प है। इसके अलावा इस वीडियो में शहनाज का चुलबुला अंदाज लोगों को काफी पसंद आया है। इसके साथ इस वीडियो को शेयर करते हुए शहनाज ने कैप्शन में लिखा है कि इतना हैंजसम मुंडा हो सामने, तो कोई भी खो जाए...गेम तो बस बहाना था।

वहीं शहनाज के इस वीडियो को लोगों के द्वारा भी बेहद पसंद किया जा रहा है। हर कोई शहनाज के लुक की तारीफ करता नजर आ रहा है। एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि दो पंजाबी एक फ्रेम में। एक अन्यू यूजर ने लिखा कि इस एपिसोड का बेसब्री से इंतजार है। इसके अलावा शहनाज के लिए उनके एक फैन ने लिखा कि शहनाज तुम इस दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला हो।

Leave a comment