
नई दिल्ली: दुनिया में 193 देशों को मान्याता प्राप्त है यानी इन देशों के अपने कानून-रीति-रिवाज है। वहीं कई देशों के ऐसे-ऐसे कानून होते है जिससे जानकर हैरानी होती है। हालांकि उन देशों के अजीबोगरीब कानून जानकर दूसरे देशों में एख मजाक के तौर पर लिया जाता है। लेकिन कुछ भी हो उन देशों में इन कानूनों का बड़े ही सख्ताई के साथ पालना की जाती है। वहीं आज हम आपको कुछ ऐसे देशो के बारें में बताएंग जिसके कानून जानकर आपका सिर चक्कराने लगेगा और आप कहने पर मजबूर हो जाएंगे कि ये कैसे कानून बनाए गए है।
जापान में विक्स पर है प्रतिबंध
सबसे पहले बात करते है जापान की। जहां एक अजीबोगरीब कानून को फॉलो किया जाता है। दरअसल जब किसी के गले में खरास होने लगती है या फिर नुखाम हो जाता है तो हम अपने शरीर को आराम देने के लिए विक्स का सेवन करते है। हालांकि विक्स बाम भी बाजार में उपल्ब्ध होता है। लेकिन क्या आपको पता है कि जापान में विक्स का इस्तेमाल करने पर मनाई है। वहीं इसके पीछे की वजह बताई जा रही है कि विक्स में स्यूडोफेड्रिन नामक दवा का इस्तेमाल किया जाता है। जिसकी वजह से इसका जापान में इस्तेमाल करने पर मनाई की गई है।
डेकमार्क में चेहरे पर ढ़कने वाला कपड़ा बैन
इनके अलावा डेनमार्क देश में भी एक कानून बनाया गया है जो बेहद हैरान करने वाला है। बता दें कि डेनमार्क में पब्लिक में चेहरे को ढकने वाले कपड़े पहनना बंद है। यानी आपको चेहरे पर ढकने के लिए कोई कपड़ा नहीं मिलने वाला है और ना ही आप वहां चेहरे को ढक सकते है। सार्वजनिक सुरक्षा के मद्देनजर देश की संसद ने इस कानून को 2018 में मंजूरी दी थी।
सैन में कबूतरों को खाना खिलाना गैरकानूनी
वहीं एक ओर देश ऐसा है जिसमें एक अजीबोगरीब कानून है जिससे जानकर आप हैरान हो जाएंगे। बता दें कि सैन फ्रांसिस्को में सड़कों पर कबूतरों को खाना खिलाना गैरकानूनी है। यहां एक तरफ लोग पक्षी के लिए अपनी घरों पर पानी और रोटी के टूकड़े रखते है वहीं सैन में सड़कों पर कबूतरों का खाना खिलाने पर मनाई की गई है। साथ ही यह गैरकानूनी है।
बुद्ध मूर्ति के साथ सेल्फी लेना प्रतिबंध
जहां एक तरफ भगवान बुद्ध को पूजा जाता है बुद्ध नाम से एक धर्म भी है। जिसमें भगवान बुद्ध की पूजा की जाती है। वहीं श्रीलंका में भगवान बुद्ध की प्रतिमाओं की ओर पीठ करके सेल्फी लेना अपमानजनक माना जाता है। इसके अलावा बौद्ध प्रतिमाओं और कलाकृतियों के साथ दुर्व्यवहार भी पूरी तरह से प्रतिबंधित है।
Leave a comment