पीती है RO का पानी...खाती है मौसमी सब्जियां...इस डेयरी का दूध पीते हैं भारत की बड़ी-बड़ी हस्तियां

पीती है RO का पानी...खाती है मौसमी सब्जियां...इस डेयरी का दूध पीते हैं भारत की बड़ी-बड़ी हस्तियां

नई दिल्ली: बड़ें-बडें लोगों के बड़ें-बड़ें शोक होना लाज़मी है। इसमें कोई शक नहीं कि एशिया में सबसे अमीरों में गिनती होने वाले अंबानी के बड़े शोक नहीं होंगे। दरअसल अंबानी से लेकर बॉलीवुड एक्टरों के निजी जीवन के बारें में बहुत कम लोग जानते होंगे या फिर ये बोले कि जिस तरह अपने घरों में सामान की जरूरत होती है वो क्या दिग्गजों के घरों में भी होती है और होती है तो कितने में क्या खरीदते होंगे। आज हम आपको देश के दिग्गजों के बारें में बताएंगे जहां से वो दूध लेते है।

आपको बता दें कि महाराष्ट्र के पुणे में  एक 'भाग्यलक्ष्मी' नाम की एक डेयरी है, जिसके कस्टमर की लिस्ट में बड़ी-बड़ी हस्तियां शामिल हैं। अंबानी परिवार से लेकर अमिताभ बच्चन, सचिन तेंदुलकर, अक्षय कुमार, ऋतिक रोशन जैसे सेलेब्स के घरों में इसी डेयरी का दूध जाता है। वहीं दूद के रेट की बात करें तो  एक लीटर दूध की कीमत 90 रुपए है।

वहीं इस डेयरी फार्म के मालिक देवेंद्र शाह खुद को देश का सबसे बड़ा ग्वाला बताते हैं। उन्होंने कहना है कि पहले वे कपड़े का बिजनेस करते थे। इसके बाद डेयरी को अपना कारोबार बनाया। शाह ने 175 कस्टमर्स के साथ 'प्राइड ऑफ काउ' प्रोडक्ट की शुरुआत की थी। आज मुंबई और पुणे में 'भाग्यलक्ष्मी' के 22 हजार हजार से ज्यादा कस्टमर हैं। इनमें कई बड़े सेलेब्स भी शामिल हैं।

जानकारी के मुताबिक, शाह के इस फार्म पर 2,000 से ज्यादा डच होल्स्टीन गाये हैं। हर एक की कीमत 90 हजार से एक लाख रुपए तक है। बता दें कि 26 एकड़ में बने इस डेयरी फॉर्म पर हर दिन 25 हजार लीटर से ज्यादा दूध का प्रोडक्शन होता है।डेयरी मुखिया शाह का बताते है कि गायों के लिए बिछाया गया रबर मैट दिन में 3 बार साफ होता है। वहीं, यहां की गायें केवल RO का पानी पीती हैं। इसके अलावा फॉर्म में 24 घंटें म्यूजिक चलता रहता है।

खाने में उन्हें सोयाबीन, अल्फा घास, मौसमी सब्जियां और मक्की का चारा दिया जाता है। फार्म में एंट्री लेने से पहले पैरों पर पाउडर से डिसइंफेक्शन करना जरूरी है। बता दें कि यहां गाय का दूध निकालने से लेकर बॉटलिंग तक का काम सबकुछ ऑटोमैटिक होता है। इसके अलावा दूध निकालने से पहले हर गाय का वजन और टेम्प्रेचर चेक होता है। अगर गाय बीमार है, तो उसे सीधे हॉस्पिटल भेजा जाता है।

दूध पाइपों के जरिए साइलोज में और फिर पॉश्चुराइज्ड होकर बोतल में बंद हो जाता है। एक बार में 50 गाय का दूध निकाला जाता है। जिसमें सात मिनट लगते हैं। वहीं शाह की बेटी और कंपनी की मार्केटिंग हैड अक्षाली शाह बताती हैं कि रोजाना 163 किलोमीटर का सफर कर फ्रीजिंग डिलिवरी वैन से दूध साढ़े तीन घंटे में मुंबई पहुंचता है।

आपोक बता दें कि डिलिवरी मैन सुबह 5.30 से 7.30 के बीच दूध ग्राहकों तक पहुंचाता है। कई बार पूना का कस्टमर मुंबई या मुंबई का कस्टमर पूना में दूध मांगता है तो भी देने की कोशिश करते हैं। ‘प्राइड ऑफ काउ’ के लिए हर कस्टमर का एक लॉगिन आईडी होता है। जिस पर वह ऑर्डर चेंज या रद्द कर सकते हैं। डिलिवरी की जगह बदलवा सकते हैं।

Leave a comment