Search KhabarFast

Press ESC to close

INDvsSLTest: 'मैं इसी की परवाह करता हूं, मेरा काम...' हेड कोच गौतम गंभीर के निशाना पर आए आलोचक

INDvsSLTest: 'मैं इसी की परवाह करता हूं, मेरा काम...' हेड कोच गौतम गंभीर के निशाना पर आए आलोचक

Gautum Gambhir Lashesh Out On Critics:भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट मैच 23 अगस्त से कोलंबों में खेला जाएगा। मुकाबले से पहले हेड कोच गौतम गंभीर ने टीम के प्रदर्शन पर अपनी सफाई दी। गौतम गंभीर ने कहा कि उनका मकसद सोशल मीडिया पर लोकप्रीय होना नहीं हैं बल्कि भारतीय टीम के खिताब जीतना है।  

भारत के टेस्ट रिकॉर्ड को लेकर पिछले कुछ समय से सवाल उठते रहे हैं। खासकर टीम के प्रदर्शन और गंभीर को लेकर आलोचना हुई है। हालांकि, दूसरे टेस्ट की पूर्व संध्या पर आलोचकों को जवाब दिया है।  

गौतम गंभीर का आलोचकों को जवाब

गौतम गंभीर ने कहा कि वह आलोचनाओं या सोशल मीडिया की लोकप्रियता के बारे में ज्यादा नहीं सोचते हैं। उनका पूरा फोकस भारतीय टीम को सफल बनाने और खिताब जीतने पर है। गौतम गंभीर ने कहा कि मैं इसी की परवाह करता हू और इसी पर विश्वास करता हूं। मेरा काम लाइक्स और व्यूज हासिल करना नहीं है। यह बयान ऐसा समय में आया है, जब भारत के टेस्ट प्रदर्शन को लेकर गंभीर लगातार चर्चा में रहे हैं। हेड कोच ने साफ कर दिया कि बाहरी राय से ज्यादा उनके लिए टीम की उपलब्धियां मायने रखती हैं।

क्या बॉलिंग यूनिट में होगा बदलाव

गौतम गंभीर ने कहा कि दूसरे टेस्ट में टीम का चयन उस गेंदबाजी कॉम्बिनेशन के आधार पर होगा, जो भारत को 20 विकेट दिलाने की सबसे ज्यादा क्षमता रखता हो। कुलदीप यादव ने कहा कि वह अच्छे गेंदबाज है लेकिन, अंतिम फैसला परिस्थितियों और कप्तान की सोच पर निर्भर करेगा। गौतम गंभीर ने कहा कि हम उसी बेस्ट बॉलिंग अटैक को उतारने की कोशिश करेंगे, जो हमें 20 विकेट दिला सके। कुलदीप अच्छे गेंदबाज हैं और कई बार फैसला कप्तान पर भी निर्भर करता है।    

Also read: AUSvs BANTest: निकल गई ऑस्ट्रेलिया की सारी हेकड़ी, बांग्लादेश ने डार्विन टेस्ट में चारों खाने किया चीत

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Aus vs Ban 2nd Test : Mackay में Starc का 'छक्का', Bangladesh 64 पर ऑलआउट; Cummins ने भी मचाया कहर

Australia vs Bangladesh 2nd Test: मैके टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने यह साबित कर दिया कि उसे क्यों कहा जाता है चैंपियन। पहले टेस्ट में हार मिलने के बाद कंगारू टीम जबरदस्त तरीके से वापसी की है। मैके टेस्ट की पहली पारी में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने बांग्लादेश को सिर्फ 64 रनों पर ही ऑल आउट कर दिया। तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क बांग्लादेश के बल्लेबाजों पर कहर बनकर टूट पड़े। उन्होंने 4 बल्लेबाजों को खाता तक खोलने नहीं दिया। स्टार्क ने 6 विकेट अपने नाम किए।

Lausanne Diamond League:महज 9 सेंटीमीटर से चूका खिताब, 88.05 मीटर थ्रो के साथ दूसरे नंबर पर रहे नीरज

Lausanne Diamond League: लॉज़ेन डायमंड लीग में नीरज चोपड़ा ने 88.05 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। पहले स्थान से मजह नौ सेंटीमीटर से चूक गए। श्रीलंका के रुमेश थरंगा पथिराज ने 88.14 मीटर के प्रयास के साथ प्रतियोगिता जीतकर 2026 में अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast