Uttarakhand News: उत्तराखंड के नैनीताल जिले के भीमताल क्षेत्र में एक निर्माणाधीन साइट पर बड़ा हादसा हो गया है। हादसे में 2 मजदूरों की मौत हो गई है, जबकि एक मजदूर गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। घटना की सूचन मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नैनीताल जिले के भीमताल स्थित मेहरा गांव क्षेत्र में निर्माणाधीन साइट में चार मजदूर मलबे की चपेट में आ गए। हादसे की सूचना के बाद पुलिस-प्रशासन मौके पर पहुंचा। घायल मजदूरों को तत्काल रेस्क्यू कर नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई है, जिसमें एक महिला और एक युवक शामिल हैं, जबकि एक मजदूर गंभीर रूप से घायल है।
दो मजदूरों की दर्दनाक मौत
जानकारी के अनुसार घटनास्थल पर चार मजदूर काम कर रहे थे। घटना की सूचना देने में निर्माण स्थल से जुड़े लोगों की ओर से देरी होने की बात भी सामने आई है। हालांकि पुलिस हादसे से संबंधित सभी साक्ष्यों की गहनता से जांच कर रही है। कोतवाली भीमताल क्षेत्र के ढुलाई, मेहरागांव क्षेत्र में बुधवार को एक निर्माणाधीन साइट पर बड़ा हादसा हो गया। मलबा गिरने से दो मजदूरों की मौत हो गई और यह हादसा के दिन में ही हो गया था और पुलिस को इस घटना की सूचना रात को मिली और ये घटना छुपाई जा रही थी। मौके पर पहुंचे सीओ नैनीताल के एसपी क्राइम डॉ. जगदीश चंद्रा ने बताया कि 112 पर सूचना मिली थी कि एक कंस्ट्रक्शन साइट पर दो लोगों की मौत हो गई है। भीमताल पुलिस और सीओ नैनीताल तुरंत मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने बताया कि घटना करीब साढ़े तीन बजे की है, जबकि पुलिस को शाम 6 - 6:15 बजे के आसपास सूचना दी गई। इस बीच क्या गतिविधियां हुईं, इसकी पड़ताल की जा रही है। फील्ड यूनिट को बुलाया गया है जो बारीकी से घटनास्थल का निरीक्षण कर रही है। मृतकों के परिजन मौके पर पहुंच गए हैं। परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।