Search KhabarFast

Press ESC to close

Uttrakhand News: उत्तराखंड में भाजपा का 'मिशन 2027' की तैयारी तेज, सीएम धामी की भाजपा नेताओं संग बैठक

Uttrakhand News: उत्तराखंड में भाजपा का 'मिशन 2027' की तैयारी तेज, सीएम धामी की भाजपा नेताओं संग बैठक

Uttrakhand News: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने कमर कस ली है। पार्टी की तरफ से तैयारी जोरों-शोरों से चल रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खुद मोर्चा संभाल लिया है। भाजपा के मिशन 2027 को लेकर देहरादून में बैठक आयोजित की जा रही है।

बैठक में भाजपा के महासचिव और राज्यसभा सांसद रुण चुघ, सीएम धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट सहिति कई नेता शामिल होने वाले हैं। बैठक से पहले सीएम धामी ने भाजपा महासचिव तरुण चुघ से मुलाकात की।

भाजपा नेताओं की बैठक

बताया जा रहा है कि रविवार यानी 12 जुलाई को होने वाली बैठक में चुनाव की तैयारी को लेकर विस्तार से चर्चा की जाएगी। भाजपा राज्य में लगातार तीसरी बार सरकार बनाने के इरादे से योजना तैयार कर रही है। बता दें कि उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 में होना है। हालांकि, चर्चा ये भी चल रही है कि जनगणना के कारण 2026 के अंत तक चुनाव कराए जा सकते हैं। इस बात की आधिकारिक पुष्टी अभी नहीं हुई है।        

Also read: MP News: मध्य प्रदेश के दतिया में सियासी बवाल! नरोत्तम मिश्रा समर्थकों ने लगाया 20 KM लंबा जाम, पुलिस ने संभाला मोर्चा

उत्तराखंड में 2027 में होने हैं चुनाव  

उत्तराखंड विधानसभा में कुल 70 सीटें हैं। जिसमें 13 अनुसूचित जाति और 2 अनुसूचित जनजाकि के लिए आरक्षित है। ऐसे में आगामी उत्तराखंड चुनाव को देखते हुए भाजपा संगठन और सरकार दोनों स्तर पर रणनीति तैयार की जा रही है। अभी हाल ही में पुष्कर सिंह धामी ने बतौर मुख्यमंत्री अपने पांच साल पूरे किए हैं। उन्होंने 2021 में मुख्यमंत्री पद की कमान संभाली थी। वह तब से अब तक सीएम बने हुए हैं। वहीं, राज्य में भाजपा अब लागातार तीसरी बार सरकार की तैयारी कर रही है। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

'मैं भाजपा में हूं और BJP में ही मरूंगा...'दतिया से टिकट कटने के बाद नरोत्तम मिश्रा ने साफ किया अपने स्टैंड

Narrotam Mishra Statement: मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव इस वक्त सियासी अखाड़े का केंद्र बना हुआ है। यहां से मध्य प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर बवाल मचा हुआ है। जिसके बाद उनके समर्थक भड़क गए।

सचिन गुप्ता चुने गए उत्तराखंड कुम्हार संघर्ष समिति के अध्यक्ष, हर समस्या का निवारण करने का किया वादा

Uttrakhand News:चकराता रोड स्तिथ शिव पार्वती मंदिर कुम्हार मंडी, देहरादून में कुम्हार भाइयों की समस्याओं के निवारण हेतु एक विशेष बैठक आयोजित की गयी बैठक मे उपस्थित कुम्हार भाईयों ने कुम्हारो की समस्याओं के निवारण हेतु कुम्हार संघर्ष सिमित, देहरादून उत्तराखण्ड का गठन किया जिसमें सभी उपस्थित कुम्हारों की सहमति से नगर निगम के पूर्व पार्षद सचिन गुप्ता का नाम समिति के अध्यक्ष की रूप मे प्रस्तावित किया जिसको सभी कुम्हारों ने हाथ उठा कर अपनी सहमति प्रदान की व सचिन गुप्ता को सर्वसहमति से कुम्हार संघर्ष समिति देहरादून, उत्तराखंड का अध्यक्ष चुना गया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast