Search KhabarFast

Press ESC to close

Uttrakhand News:प्रदेश कांग्रेस की नव नियुक्त अनुशासन समिति की बैठक सम्पन्न,अनुशासन एवं पार्टी की गरिमा बनाए रखने पर जोर

Uttrakhand News:प्रदेश कांग्रेस की नव नियुक्त अनुशासन समिति की बैठक सम्पन्न,अनुशासन एवं पार्टी की गरिमा बनाए रखने पर जोर

Uttrakhand News:प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नव नियुक्त अनुशासन समिति की महत्वपूर्ण बैठक आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में समिति के अध्यक्ष विक्रम सिंह नेगी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में प्रदेश अनुशासन समिति के सदस्य एवं पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, सी.पी. सिंह एवं अनुपम शर्मा उपस्थित रहे।

बैठक में प्रदेश कांग्रेस संगठन में अनुशासन को और अधिक प्रभावी एवं मजबूत बनाने के साथ-साथ पार्टी की नीतियों, सिद्धांतों एवं संगठनात्मक निर्णयों के अनुरूप कार्य करने पर विस्तृत चर्चा की गई। समिति के सदस्यों ने कहा कि कांग्रेस एक लोकतांत्रिक संगठन है, जहां प्रत्येक कार्यकर्ता को अपनी बात रखने का अधिकार है, लेकिन साथ ही संगठन की गरिमा, अनुशासन एवं मर्यादा का पालन करना प्रत्येक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है।

अनुशासन बनाए रखने की अपील

समिति के अध्यक्ष विक्रम सिंह नेगी ने कहा कि अनुशासन समिति का उद्देश्य किसी कार्यकर्ता को प्रताड़ित करना नहीं, बल्कि संगठन में अनुशासन, आपसी समन्वय एवं सकारात्मक कार्य संस्कृति को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता संगठन की मजबूती के लिए एकजुट होकर कार्य करें तथा सार्वजनिक रूप से ऐसे किसी भी आचरण से बचें जिससे पार्टी की छवि प्रभावित हो।

बैठक में पार्टी संगठन से संबंधित अनुशासनात्मक विषयों पर विचार-विमर्श करते हुए प्राप्त शिकायतों एवं प्रकरणों के नियमानुसार परीक्षण तथा आवश्यक कार्रवाई की प्रक्रिया को प्रभावी बनाने पर भी चर्चा की गई।

विधानसभा चुनाव को लेकर भी हुई चर्चा

समिति ने स्पष्ट किया कि पार्टी के संविधान एवं निर्धारित नियमों के अनुरूप निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं तथ्यों के आधार पर अनुशासनात्मक मामलों का निस्तारण किया जाएगा। बैठक में आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर संगठन को मजबूत करने, सभी स्तरों पर आपसी समन्वय बढ़ाने तथा कांग्रेस कार्यकर्ताओं में अनुशासन एवं एकजुटता बनाए रखने पर भी विशेष जोर दिया गया।                                 

Also read: Uttrakhand News: सीएम धामी ने पीएम मोदी के नेतृत्व की सराहना की, बोले- वैश्विक पटल पर भारत का कद बढ़ा

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Uttarakhand News: CM धामी के जन्मदिवस की तैयारियों को लेकर महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल के नेतृत्व में बैठक, बनाई गई पूरी रूपरेखा

CM Dhami's Birthday Preparations: आज दिनांक 13 सितंबर 2026 को महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल के नेतृत्व में महानगर भाजपा कार्यालय पर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं लोकप्रिय जननेता पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस 16 सितंबर 2026 को उत्साहपूर्वक एवं सेवा भाव के साथ मनाने की तैयारियों को लेकर बैठक हुई।

Punjab News:लुधियाना में पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो गैंगस्टर ढेर; ब्लड डोनेशन कैंप में हमले की थी साजिश

Punjab News:पंजाब के लुधियाना में रविवार शाम पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में दो गैंगस्टर मारे गए। यह एनकाउंटर आत्म नगर में हुआ। पुलिस के मुताबिक, दोनों बदमाश मोटरसाइकिल पर सवार होकर एक ब्लड डोनेशन कैंप में कुछ लोगों को निशाना बनाने के इरादे से पहुंचे थे। पुलिस को इसकी भनक लग गई थी और टीम दोनों का पीछा कर रही थी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast