PM Modi:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्कूल के एक दोस्त ने 8 सितंबर 2026 को उनसे मुलाकात की। पीएम मोदी के दोस्त ने उनसे प्रॉपर्टी से जुड़े एक पुराने विवाद की सीबीआई जांच कराने की मांग की है।
उनके दोस्त की पहचान 81 वर्षीय असगर अली वोहरा के रूप में हुई है। उन्होंने गुजरात के वडनगर के बीएन स्कूल में पीएम मोदी के साथ शिक्षा ग्रहण की थी।
पीएम मोदी से दोस्त ने की मांग
भाजपा विधायक नरेंद्र मेहता की कंपनी सेवन इलेवन कंस्ट्रक्शन और स्वयं बिल्डर्स के संदिग्ध कामकाज के कारण असगरअली वोहरा ने अपनी जमीन बचाने के लिए सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की है। वोहरा पिछले 40 सालों से अपनी जमीन के अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने इस मामले में पीएम मोदी से मुलाकात की और उन्हें पूरी समस्या के बारे में एक चिट्ठी भी लिखी है। इस पत्र में लगाए गए आरोप के बाद राजनीति में हलचल मच गई है।
जमीन को लेकर है विवाद
शिकायतकर्ता ने 1989 में एक रजिस्टर्ड एग्रीमेंट के जरिए 2810 वर्ग मीटर जमीन खरीदने का दावा किया। जो ओल्ड सर्वे नंबर 240 नवघर रोड, भायंदर में स्थित है। उन्होंने कहा कि वह जमीन बेची नहीं गई और ना ही ट्रांसफर की गई। 2011 के आसपास स्वयं बिल्डर्स की मिलीभगत से इस जमीन के लिए फर्जी कागज तैयार किए गए। इस मामले में 2015 में एफआईआर दर्ज की गई थी। हालांकि, CID की रिपोर्ट 2026 में मिली।
बता दें कि वोहरा की पीएम मोदी से मुलाकात के बाद स्थानीय नगर निगम अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लिया है। अब इस मामले की सुनवाई 16 सितंबर 2026 को होने वाली है। इस सुनवाई के दौरान कंपनियों के प्रतिनिधियों को शामिल होने के लिए कहा गया है।
Also read: 'UNSC मे रिफॉर्म टाला नहीं जा सकता', ब्रिक्स सम्मेलन में पीएम मोदी ने बताए अगले 20 साल के विजन