Rahul Gandhi Social Media Post: ब्रिक्स समिट के पहले दिन मेहमानों के लिए डिनर का आयोजन किया गया था। जिसमें भारत समेत विश्वभर के नेता शामिल हुए। अब डिनर के मेन्यू पर राहुल गांधी ने सवाल खड़े किए हैं।
राहुल गांधी ने कहा कि भारत के 80 फीसदी लोग मांसहारी है और गैर-शाकाहारी खाना स्वादिष्ट होता है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी का बयान ऐसे समय में आया है जब ब्रिक्स के डिनर में शाकाहारी खाना परोसा गया। डिनर का आयोजन भारत मंडपम् में किया गया था।
राहुल गांधी के पोस्ट से उठे सवाल
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते हुए लिखा कि 80 फीसदी भारतीय मांसहारी हैं। भारत का मांसहारी खाना स्वादिष्ट होता है, जैसे मेरी बहन के बनाए छोले भठूरे। हालांकि, राहुल गांधी ने अपने पोस्ट में किसी वाक्ये या व्यक्ति का जिक्र नहीं किया लेकिन अचानक नॉन वेज को लेकर की गई टिप्पणी को ब्रिक्स के डिनर मेन्यू से जोड़कर देखा जा रहा है।
डिनर के मेन्यू पर कांग्रेस का ऐतराज
राहुल गांधी के अलावा इस मामले में कांग्रेस भी आक्रामक है। पार्टी नेता पवन खेड़ा ने भी ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा कि भाजपा की भारतीयों पर खाने की आदत थोपने की आदत रही है। अब दुनियाभर से आए मेहमानों पर भी खानपान की आदत थोपने की कोशिश की गई। भारत विविधता वाला देश है। भारत के अलग-अलग हिस्सों का खानपान अलग है। उन्होंने कहा कि कई गैर-सरकारी डिश ऐसी हैं, जिनका स्वाद दुनियाभर के लोग लेते रहे हैं। फिर भी मोदी सरकार संस्कृति को छिपाने की कोशिश क्यों कर रही है। क्या इस सरकार को भारत की विविधता पर शर्म आती है।
क्या था डिनर का मेन्यू
ब्रिक्स के डिनर में शाकहारी व्यंजन परोसे गए थे। इस खाने में चुकंदर का रायता, मिलेट पुलाव, दिल्ली फ्रूट आइसक्रीम जलेबी के साथ, शहतूत फिरनी के अलावा भी मेन्य कई अगल पकवान थे। देशभर के 100 मशहूर शेफों को बुलाकर यह डिनर तैयार कराया गया था। इसके अलावा कुछ शेफ ब्रिक्स के अन्य देशों से भी आए थे।
Also read: 'चिन्मय दास के आंसुओं ने दुनिया को झकझोंरा', सीएम शुभेंदु ने बांग्लादेश की जेल में बंद संत का मुद्दा उठाया