Search KhabarFast

Press ESC to close

Uttrakhand News:सीएम धामी ने नंदा की चौकी पुल के एप्रोच रोड के पुनर्निर्माण कार्य का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Uttrakhand News:सीएम धामी ने नंदा की चौकी पुल के एप्रोच रोड के पुनर्निर्माण कार्य का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Uttrakhand News:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सहसपुर के भाऊवाला में आयोजित महिला संवाद एवं सम्मान कार्यक्रम से वापस लौटते समय प्रेमनगर स्थित नंदा की चौकी पुल के एप्रोच रोड के पुनर्निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने कार्यस्थल पर पहुंचकर पुनर्निर्माण की गुणवत्ता, सुरक्षा व्यवस्थाओं तथा यातायात संचालन की स्थिति का जायजा लिया और अधिकारियों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

उल्लेखनीय है कि नंदा की चौकी पुल का एप्रोच रोड क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिलते ही राज्य सरकार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित विभागों को तत्काल राहत एवं पुनर्निर्माण कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए थे। मुख्यमंत्री के निर्देशन में युद्धस्तर पर कार्य करते हुए एप्रोच रोड का पुनर्निर्माण मात्र 12 घंटे के भीतर पूर्ण कर लिया गया, जिससे क्षेत्र में यातायात व्यवस्था शीघ्र सामान्य हो सकी और आमजन को होने वाली असुविधा से राहत मिली। मुख्यमंत्री ने पुनर्निर्माण कार्य में सलंग्न अधिकारियों, अभियंताओं एवं कार्मिकों के त्वरित एवं समर्पित प्रयासों की सराहना भी की।  

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हरियाणा में सफाई कर्मचारियों को बड़ी राहत, 60 साल तक नौकरी की सुरक्षा का रास्ता साफ

हरियाणा सरकार ने नगर निकायों में पालिका रोल पर काम कर रहे सफाई कर्मचारियों की नौकरी की सुरक्षा को लेकर बड़ा फैसला लेने की तैयारी की है।

हरियाणा में सफाई कर्मियों के लिए नायब सरकार का बड़ा फैसला, जॉब सिक्योरिटी और वेतन को लेकर किया ये बड़ा ऐलान

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार सरकार ने इन कर्मचारियों के हित में एक कदम और आगे बढ़ाते हुए 2,000 रुपये प्रति माह जोखिम भत्ता देने का भी निर्णय लिया है। इसके अतिरिक्त, अधिनियम, 2024 के तहत पात्रता के अनुसार मिलने वाली राशि के अलावा 15 प्रतिशत अधिक राशि भी देने का निर्णय लिया गया है।

53 साल की उम्र में दूसरी बार मां बनेंगी सुरिंदर कौर, अमेरिका में तीन बार असफल IVF के बाद भारत में पूरी हुई इच्छा

पंजाब में 53 साल की उम्र में आईवीएफ से दूसरी बार मां बनेंगी सुरिंदर कौर ( काल्पनिक नाम), अमेरिका में तीन बार आईवीएफ प्रक्रिया असफल हो चुकी थी लेकिन चंडीगढ़ के एक प्राइवेट अस्पताल में उनकी इच्छा पूरी हुई।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast