Search KhabarFast

Press ESC to close

JP Nadda: जेपी नड्डा का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- चर्चा के वक्त सदन छोड़कर मत भागना

JP Nadda: जेपी नड्डा का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- चर्चा के वक्त सदन छोड़कर मत भागना

JP Nadda Lashesh Out On Rahul Gandhi: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने सोमवार यानी 10 अगस्त को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राहुल गांधी निशाना साधा है। उन्होंने राहुल गांधी पर संसद की कार्यवाही बाधित करने का आरोप लगाया। उन्होंने राहुल गांधी को चुनौती देते हुए कहा कि सरकार चर्चा के लिए तैयार है। उन्हें उचित जवाब दिया जाएगा। नड्डा ने जंतर-मंतर की घटना को लेकर भी स्पष्ट किया कि वहां कोई गोली नहीं चली और न ही गोली चलाने का कोई आदेश दिया।

जेपी नड्डा ने राहुल गांधी को एक बार फिर ललकारते हुए कहा कि वह सदन में आएं। नड्डा ने कहा कि सरकार चर्चा के लिए तैयार है और राहुल गांधी को इसका उचित जवाब मिलेगा। उन्होंने साथ ही गलत सूचना फैलाने से बचने की अपील की। उन्होंने राहुल गांधी पर इस मुद्दे को लेकर जनता और देश को गुमराह करने का आरोप लगाया।

जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर वार

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि राहुल गांधी संसद में रोज मुद्दे बदल रहे हैं। उनके मुताबिक, संसद सत्र की शुरुआत में राहुल गांधी ने नीट पर चर्चा की मांग की थी। सरकार के सहमत होने के बाद मुद्दा राम मंदिर ट्रस्ट का लेकर आ गए। इसके बाद जंतर-मंतर की घटना पर गृह मंत्री से बयान देने की मांग की गई।

सरकार जवाब देने के लिए तैयार

जेपी नड्डा ने कहा कि राहुल गाधी जंतर-मंतर के मुद्दे पर चर्चा तय होने के बाद भी देश की जनता को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि गृह मंत्री हर सवाल का जवाब देने के लिए तैयार हैं। नड्डा ने कहा कि सरकार का लगातार यही रुख रहा है कि सदन की कार्यवाही चलनी चाहिए और सदन चलने पर हर मुद्दे का जवाब दिया जाएगा।  

Also read: NEET UG पेपर लीक केस...आरोपियों की पॉलीग्राफ-ब्रेन मैपिंग टेस्ट की मांग खारिज, 12 अगस्त तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत
 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

'भारत के 80 फीसदी लोग मांसहारी...'ब्रिक्स समिट के डिनर के मेन्यू पर राहुल गांधी ने उठाए सवाल

Rahul Gandhi Social Media Post: ब्रिक्स समिट के पहले दिन मेहमानों के लिए डिनर का आयोजन किया गया था। जिसमें भारत समेत विश्वभर के नेता शामिल हुए। अब डिनर के मेन्यू पर राहुल गांधी ने सवाल खड़े किए हैं। राहुल गांधी ने कहा कि भारत के 80 फीसदी लोग मांसहारी है और गैर-शाकाहारी खाना स्वादिष्ट होता है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी का बयान ऐसे समय में आया है जब ब्रिक्स के डिनर में शाकाहारी खाना परोसा गया। डिनर का आयोजन भारत मंडपम् में किया गया था।

BRICS Summit 2026: 3 दिन, 15 द्विपक्षीय बैठकें और 20 बड़े मुद्दे, जानिए भारत की कूटनीतिक ताकत

BRICS Summit 2026: दिल्ली में 12 और 13 सितंबर को आयोजित 18वें ब्रिक्स समिट शिखर सम्मेलन में वैश्विक राजनीति से लेकर आतंकवाद, पश्चिम एशिया संकट, व्यापार, डॉलर के विकल्प और ग्लोबल साउथ की भूमिका जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। भारत की अध्यक्षता में हुए इस सम्मेलन में नई दिल्ली घोषणापत्र जारी किया गया। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिक्स नेताओं के सम्मान में डिनर की मेजबानी की।

'2029 से पहले 21 राज्यों में लागू होगा UCC',अमित शाह ने बताया मोदी सरकार का बड़ा संकल्प

Amit Shah On UCC Implementation:केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि बीजेपी के नेतृत्व वाली NDA सरकारें 2029 से पहले देश के 21 राज्यों में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करेंगी। उन्होंने केंद्र सरकार की उपलब्धियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी की 25 साल की राजनीतिक यात्रा का भी जिक्र किया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast