Search KhabarFast

Press ESC to close

Kal ka Mausam 11 August: दिल्ली से बिहार तक बारिश का दौर तेज, 14 राज्यों में अलर्ट, पहाड़ों में भारी बारिश की चेतावनी

Kal ka Mausam 11 August: दिल्ली से बिहार तक बारिश का दौर तेज, 14 राज्यों में अलर्ट, पहाड़ों में भारी बारिश की चेतावनी

Kal ka Mausam 11 August: उत्तर भारत में पिछले कुछ दिनों से मौसम का मिजाज बदल गया है। लंबे समय से उमस और गर्मी झेल रहे कई राज्यों में अब बारिश का दौर शुरू हो गया है। दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड समेत कई राज्यों में बारिश हो रही है। इस बीच मौसम विभाग ने कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली की बात करें तो राजधानी में पिछले करीब 15-20 दिनों से उमस भरी गर्मी परेशान कर रही थी। अब पिछले दो दिनों से दिल्ली-NCR में अच्छी बारिश देखने को मिल रही है। शुक्रवार को दिल्ली में बारिश ने 15 साल का रिकॉर्ड भी तोड़ा। सोमवार सुबह से आसमान में बादल छाए हुए हैं और कुछ इलाकों में बारिश की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक, 11 अगस्त को दिल्ली में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं, जिसके चलते येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके बाद 12 से 15 अगस्त तक भी बादल छाए रहने और हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है।

बिहार में कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

बिहार में भी मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए चेतावनी जारी की है। भागलपुर, बांका, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, अररिया, सहरसा, मधेपुरा और सुपौल में भारी बारिश हो सकती है। वहीं कैमूर, रोहतास, बक्सर, पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, सीवान और सारण में आंधी-तूफान की संभावना जताई गई है। पटना में मंगलवार को अधिकतम तापमान करीब 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रह सकता है।

मध्य प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट

मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश का दौर जारी है। भोपाल में पिछले 24 घंटे से तेज बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने आगर-मालवा, भोपाल, देवास, इंदौर, मंदसौर, रायसेन, राजगढ़, रतलाम, सीहोर, शाजापुर और उज्जैन समेत कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में तेज हवाओं के साथ आंधी, बिजली गिरने और भारी बारिश की आशंका है।

यूपी और पहाड़ी राज्यों में भी खतरा

उत्तर प्रदेश में भी मानसून सक्रिय है। पूर्वी और पश्चिमी यूपी के कई जिलों में बारिश का दौर जारी है। मंगलवार को दोनों हिस्सों में कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। उत्तराखंड में देहरादून, चंपावत, हरिद्वार, नैनीताल और ऊधम सिंह नगर में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी है। वहीं हिमाचल प्रदेश में भी कई जगहों पर भारी बारिश की संभावना जताई गई है। 

मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, केरल, लक्षद्वीप और कर्नाटक में बहुत भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार और पूर्वोत्तर के कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना है। लोगों को मौसम अपडेट पर नजर रखने और खराब मौसम में सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

Also read: TMC नेता अभिषेक बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, आंखों के इलाज के लिए विदेश यात्रा की मिली अनुमति

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर जोक करने वाला था कंटेस्टेंट, समय रैना ने तुरंत रोका; बोले- कुछ ऐसा कहो...

Samay Raina Show:कॉमेडियन समय रैना का शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ एक बार फिर चर्चा में है। शो के नए सीजन के एपिसोड 6 में एक ऐसा पल देखने को मिला, जब समय रैना ने एक कंटेस्टेंट को अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया विमान हादसे पर संभावित मजाक करने से बीच में ही रोक दिया। समय ने कंटेस्टेंट से ऐसा जवाब देने को कहा, जिसे एपिसोड में शामिल किया जा सके।

Aaj Ka Mausam: 6 अगस्त को कई राज्यों में बदलेगा मौसम, तेज बारिश और 70 किमी प्रति घंटे की हवा का अलर्ट

देशभर में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार 6 अगस्त को देश के कई हिस्सों में मौसम तेजी से बदल सकता है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast